{"_id":"5a6632894f1c1b7d268b5f81","slug":"131516647049-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन दे रहे हादसों को दावत
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। क्षेत्र में बिना किसी रोक टोक के दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से मुख्य मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर जाम लग रहा है। साथ ही प्रशासन की अनदेखी पर यह ओवरलोड वाहन हादसों का सबब भी बन रहे हैं।
लक्सर-रुड़की, लक्सर-हरिद्वार, लक्सर-खानपुर और लक्सर-रायसी मार्गों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर रेत, बजरी, ईंट, लकड़ी व गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन 24 घंटे दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर न परिवहन विभाग कार्रवाई कर रहा है और न प्रशासन लगाम लगा पा रहा है। इन वाहनों के चलने से उड़ रही धूल से आसपास की फसलें बर्बाद हो रही है। साथ ही यह वाहन दुर्घटनाओं का सबब भी बन रहे हैं। इनसे जाम लगना तो अब आम बाद हो गई है। तीन दिन पहले लक्सर-सुल्तानपुर मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दोनों तरफ कई घंटे जाम लग गया था। इस संबंध में कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि समय-समय पर कोतवाली पुलिस ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाती है। पिछले दिनों ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। जल्द फिर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।