फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोडवेजकर्मियों को मिले समान काम-समान वेतन का लाभ

रोडवेजकर्मियों को मिले समान काम-समान वेतन का लाभ

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेजकर्मियों को मिले समान काम-समान वेतन का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन के दौरान यूनियन ने रोडवेजकर्मियों को समान काम-समान वेतन का लाभ देने, परिवहन निगम को चारधाम यात्रा का दायित्व दिए जाने समेत 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन को सौंपा। यूनियन ने इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि हाईकोर्ट ने समान काम-समान वेतन के तहत 2968 कर्मियों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रबंध निदेशक ने प्रतिमाह सात हजार किमी के बाद इसका लाभ देने के निर्देश जारी किए। उन्होंने इस आदेश को रद्द करने की मांग की। वहीं, परिवहन निगम का ढांचा दो हजार बसों का करने, चारधाम यात्रा का दायित्व उत्तराखंड परिवहन निगम को दिए जाने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक वर्ष 2000 में किए गए प्रावधानों के तहत केंद्रीय परिसंपत्तियों में से उत्तराखंड परिवहन निगम का 13.83 प्रतिशत हिस्सा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही सभी जिला मुख्यालय पर डिपो और कार्यशाला स्थापित करने, खतौली/गजरौला में ढाबों को निगम से संचालित कराने, ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यशाला शुरू करने, हरिद्वार रोड की जमीन एवं गांधी रोड स्थित पुराने बस अड्डे का व्यावसायिक उपयोग निगम की ओर से खुद करने की भी मांग की। वहीं, सभी डिपो के तैनाती पद के अनुरूप करते हुए प्रभारी/संबद्ध करने की व्यवस्था करने, केंद्रीय स्टोर बनाकर डिपो ओर मंडल स्तर पर की जा रही खरीदारी खत्म कर ई-टेंडर के जरिये सीधे कंपनियों से सामान खरीदकर डिपो भेजने, किराये पर चल रहे निगम मुख्यालय के लिए अपना भवन बनाने समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
50 से अधिक लोगों ने थामा यूनियन का दामन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान 50 से अधिक लोगों ने यूनियन का दामन थामा। ऋषिकेश, हरिद्वार, आईएसबीटी दिल्ली, टनकपुर से 50 से अधिक अन्य यूनियन के पदाधिकारी उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन में शामिल हुए।
--
बसों का संचालन प्रभावित
अधिवेशन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके चलते बसों का संचालन प्रभावित रहा। वॉल्वो, एसी समेत जनरथ और हाईटेक बसों पर सबसे ज्यादा प्रभाव दिखा। वहीं, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य मौके पर नहीं पहुंच पाए। उनके स्थान पर पहुंचे निगम के महाप्रबंधक संचालन/तकनीकी दीपक जैन को यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने ज्ञापन दिया।

--
ये रहे शामिल
निगम के आरपी भारती, प्रतीक जैन, पीके भारती, कर्मचारी नेता ठाकुर प्रहलाद सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, विपिन नेगी, हरेंद्र कुमार, मुकेश वर्मा, नीरज सिंह, राम अवध यादव, सिराजुद्दीन, भूपेंद्र पंवार, विनय जोशी, अंकुर, आनंद बिष्ट, एलडी पालीवाल, इकबाल अहमद, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा, संचित चौधरी, ललित प्रसाद, मों हारुन, पवन पांडेय, कंचन कुमार, जफर हुसैन, परमेंद्र सिंह, वीर सिंह, निर्मल सिंह, कपिल देव, जय कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed