फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   toll plaza staff beaten by Car riders at chandimandir

कार सवारों ने दिखाई दबंगई, टोल प्लाजा कर्मी को पीटा

Thu, 19 May 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 19 May 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
toll plaza staff beaten by Car riders at chandimandir
टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : amar ujala

चंडी मंदिर टोल प्लाजा पर बुधवार को कार सवार कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए टोल प्लाजा कर्मी को मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं कार सवार एक व्यक्ति ने टोल प्लाजा कर्मी को गर्दन से पकड़ लिया और दूसरे ने कैश काउंटर से पैसे उठा लिये। हालांकि चंडी मंदिर थाना पुलिस और टोल प्लाजा अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5 बजे यूपी नंबर की दो गाड़ियां शिमला जा रही थीं। टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान टोल प्लाजा पर पैसे कलेक्ट करने वाले कर्मचारी प्रकाश चंद से किसी बाद को लेकर उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार एक व्यक्ति ने टोल कर्मी को गर्दन से पकड़ लिया और हाकी से मारने की कोशिश की। जबकि अन्य व्यक्ति ने प्रकाश चंद के केबिन में रखी कैश ट्रे से कैश उठा लिया। टोल प्लाजा कर्मी ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मामला बढ़ता देख टोल प्लाजा अधिकारियों ने सूचना चंडी मंदिर पुलिस को दी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा जीएम कर्नल केजेएस संधू ने बताया कि उनके पास जानकारी आई थी कि टोल कर्मी के साथ कुछ लोगों द्वारा बदतमीजी करते हुए कैश ट्रे से कैश उठाया गया है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों द्वारा गलती मानने और कैश ट्रे से उठाए गए कैश को वापस करने पर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टोल प्लाजा पर अक्सर लोग दिखाते हैं दबंगई
टोल प्लाजा पर अक्सर लोग दबंगई दिखाते हैं। 9 मई को रात करीब साढ़े 11 बजे चार लोग परवाणू की ओर नशे की हालत में आते हुए टोल कर्मियों से उलझ गए। उन्होंने इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों और टोल प्लाजा कर्मियों के साथ बदतमीजी करते हुए वीआईपी लेन से जाने की कोशिश की। टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा उनसे सामान्य लेन से जाने का आग्रह भी किया गया। बावजूद इसके उन्होंने टोल प्लाजा के सामान को नुकसान पहुंचाया। इस घटना की शिकायत करते हुए टोल प्लाजा अधिकारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed