{"_id":"5863715d4f1c1b741aeec7e3","slug":"tnmche-robbed-on-strength-of-70-thousand-while-punk-cctv-cameras-police-involved-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तंमचे के बल पर व्यापारी से लूटे 70 हजार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंमचे के बल पर व्यापारी से लूटे 70 हजार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 28 Dec 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसेरूबक्सर स्थित पेंट की दुकान से चार बदमाशों ने 70 हजार की नकदी और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वहीं बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी से 70 हजार की लूट
बदमाशों ने लूटे 70 हजार
मवाना रोड स्थित कसेरूबक्सर में हनुमान मंदिर के पास महेंद्र दत्त शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे सुनील शर्मा और विनोद शर्मा घर के बाहर बनी दुकानों में पेंट और बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। सुनील के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे वह अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर बैठा था। जबकि नौकर गुजराम बाहर खड़ा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा निकालकर महेंद्र के ऊपर तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने गल्ले में रखे 70 हजार रुपये उनके तीन मोबाइल फोन लूट लिए। सूचना पर पहले यूपी 100 और बाद में गंगानगर थाना पुलिस पहुंची। एसओ मोहम्मद असलम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। क्राइम ब्रांच टीम भी पहुंची। घटना का पता चलते ही भाजपा और सपा कार्यकर्ता भी मौके पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व ही लगवाए थे कैमरे
सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी का चेहरा
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी सुनील ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने 8 दिन पूर्व ही सीसीटीवी लगवाए थे। गल्ले में करीब 40 हजार रुपये के दो-दो हजार के नए नोट थे, बाकि 100, 50 के नोट थे। व्यापारी ने बताया कि बदमाश जब दुकान में घुसे तो उन्होंने पूछा क्या काम है। इस पर बदमाशों ने तमंचे निकालते हुए कहा कि अभी बताते है क्या काम है।