{"_id":"574b17fb4f1c1b7b28108d2a","slug":"nepali-man-murder-case-connect-to-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग माफिया से जुड़ रहे नेपाली की हत्या के तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग माफिया से जुड़ रहे नेपाली की हत्या के तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नेपाली युवक की हत्या और पर्यावरण पार्क में बेहोशी के बाद हुई युवक की मौत के मामले के तार पुलिस एक-दूसरे से जोड़ कर देख रही है। इसमें ड्रग माफिया के लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नेपाली युवक की हत्या के बाद घटनास्थल से नशीले कैप्सूल से भरा एक बैग बरामद किया गया। दोनों मामले मादक पदार्थों से संबंधित हैं। पुलिस इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है कि नेपाली युवक पर हमला करने वाले ड्रग तस्कर हों।
विज्ञापन
ड्रग की एक खेप पर्यावरण पार्क में बेहोशी की हालत में मिले दोनों युवकों के पास पहुंची थी। हत्या और आरोपियोें के पकड़े जाने के बाद दोनों युवकों ने पर्यावरण पार्क जाकर नशीला पदार्थ खा लिया। ड्रग माफिया सक्रिय है और राजीव नगर में इस मामले में पहले भी कई युवाओं को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
एसपी साउथ शहजाद सलारिया के अनुसार शनिवार को हुई हत्या के बाद दोनों युवकों के बेहोशी की हालत में पाया जाना काफी गंभीर केस है। एक युवक की मौत हो गई। अन्य युवक जब होश में आएगा तो मामला कुछ साफ हो पाएगा।
नेपाली की हत्या के आरोप में पकड़े गए युवकों से भी पूछताछ जारी है। उन्होंने भी पूछताछ में ड्रग माफिया को लेकर कुछ सुराग दिए हैं। सोमवार को उनका रिमांड लिया जाएगा और रिमांड के दौैरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की आशंका है।