{"_id":"5767961b4f1c1b0469b47dca","slug":"jammu-municipal-driver-arrested-in-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जाने वाली महिलाओं को छेड़ रहा नगर निगम का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर जाने वाली महिलाओं को छेड़ रहा नगर निगम का चालक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावे मंदिर जाने वाली युवतियों और महिलाओं को छेड़ने वाले नगर निगम के चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी राजेश चड्ढा पीर मिट्ठा का रहने वाला है। पुलिस ने उसका वाहन भी जब्त कर लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
एसएचओ विजय चौधरी का कहना है कि कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचित किया कि एक शख्स लगातार मंदिर को जाने वाली महिलाओं को छेड़ रहा है। पूछने पर आगे से बदतमीजी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नगर निगम का चालक है। पुलिस मामले की कार्रवाई 294 के तहत कर रही है।
विज्ञापन
बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक बाइक चोरी हो गई। गोरखा नगर के रहने वाले कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक खड़ी की थी। किसी काम से जाने के बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन