{"_id":"57702c454f1c1b5f1879a8f5","slug":"important-document-theft-in-postmortem-house-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में चोरी, ताले तोड़ कई दस्तावेजों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम हाउस में चोरी, ताले तोड़ कई दस्तावेजों पर किया हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
शवगृह से शवों के पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज की चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने लोगों के घरों से नकदी और सामान चोरी होने की बात सुनी होगी। लेकिन अस्पताल के शवगृह से शवों के पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज की चोरी होने का पहला मामला पंचकूला में देखने को मिला है। चोरों ने पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के शवगृह को निशाना बनाया।
विज्ञापन
रविवार को अस्पताल के शवगृह के ताले तोड़कर चोरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फाइलें चोरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों दो-तीन हत्याओं के मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मुर्दा घर में ही थे। क्या ये चोर उन्हीं फाइलों को चोरी करने आए थे या कोई और मामला था, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फाइलें चुराने आए थे।
विज्ञापन
शवगृह में कार्यरत कर्मचारी मदन कुमार ने बताया कि देर रात मुर्दा घर के मुख्य द्वार और अलमारी का ताला तोड़ा गया है। उनके मुताबिक पोस्टमार्टम की कई फाइलें चोरी हुई हैं, लेकिन कौन-कौन सी फाइलें चोरी हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है। मदन कुमार ने मामले की सूचना डॉक्टर और पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
चोरी के बाद भी नहीं जागा अस्पताल प्रबंधन
अस्पताल के शवगृह में चोरी होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन नहीं जागा। फोरेंसिक विभाग का कर्मचारी जब सुबह करीब नौ बजे शवगृह पहुंचा तो उसने पाया कि शवगृह के ताले टूटे पड़े हैं। उसने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर इस मामले की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद भी इस मामले पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई। दोपहर ढाई बजे तक ताले और जरूरी सैंपल खुले में पड़े थे। जो किसी केस के लिए जरूरी साबित हो सकते हैं। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण इस मामले में कोई भी गंभीर नहीं दिखा।