{"_id":"58b9b9f54f1c1b026e8315d7","slug":"husband-arrested-for-burning-new-found-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता को जलाने के आरोप में पति गिरफ्तार
फतेहपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव में शादी के 15 वें दिन हुई प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को शव सुपुर्द किया।
बता दें कि बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी राजनारायण तिवारी की बेटी प्रियंका उर्फ भारती की शादी 16 फरवरी को मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी रिंकू के साथ हुई थी। ससुराल के तिमंजिले में प्रियंका का जला शव बाथरूम में गुरुवार को बरामद हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में बाकी आरोपियों ससुर राजनारायण द्विवेदी, सास गार्गी, जेठ रितेश, जेठानी, देवर बीरू को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौ प्रतिशत जलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा केरोसिन से आग लगने का मामला आया है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों को इकट्ठा कर भिटौरा में अंतिम संस्कार कराया गया है।