{"_id":"570deb214f1c1b39254a6ac1","slug":"girl-child-murder-mother-murder-her-child-chandigarh-murder-baby-deadbody-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी में मिली बच्ची की लाश की गुत्थी सुलझी, मां से हुआ मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरी में मिली बच्ची की लाश की गुत्थी सुलझी, मां से हुआ मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 13 Apr 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जगह का मुआइना किया
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारंगपुर से गायब हुई तीन साल की बच्ची की लाश मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो से बोरे में मिली थी, उस गुत्थी को सुलझा लिया गया है। बच्ची का मर्डर मां के हाथों ही हुआ। मां के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उससे चीनी गिर गई थी। मां मंजू ने गुस्से में पीहू को थप्पड़ मारा, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया। इससे बच्ची की मौत हो गई। पति रामेश्वर की डांट से बचने के लिए मंजू ने बेटी की किडनैपिंग का सारा ड्रामा रचा।
मामले में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंजू ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पीहू खेल रही थी। उससे चीनी गिर गई। गुस्से में मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि छोटी सी बच्ची खुद को संभाल सकी और उसका सिर दीवार से जा टकराया। सिर में अंदरूनी चोट लगी और उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद मंजू ने प्लान बनाया कि पीहू को किसी ने किडनैप कर लिया है।
इसके बाद बेटी के शव को एक थैले में पैक किया और इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक आई। पति के लौटने पर शोर मचाया कि बेटी गायब है। घटना के बाद से पुलिस ने पहले पिता और फिर मां के बयान दर्ज किए। जब देर रात तक मां से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच कबूल लिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बोरे में लिपटा हुआ मिला था बच्ची का शव
औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित एक फैक्टरी के मालिक फैजान ने सुबह करीब 8.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी फैक्टरी के समीप फुटपाथ पर एक बोरे में एक बच्चे का शव पड़ा है। सूचना पाते ही एएसपी ईस्ट नवदीप सिंह बराड़, सेक्टर 31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची के शव बोरे के अंदर पालिथीन से बांधकर फेंका हुआ था। बोरे में कुछ कपडे़ भी मिले हैं। किसी जानवर ने बोरे को फाड़कर बच्ची का मुंह भी नोंचा था।