फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter killed five person in family with his boyfriend

बेटी ने ही प्रेमी संग मिलकर किए पांच कत्ल, दो माह बाद होनी थी शादी 

Mon, 05 Sep 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 05 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
daughter killed five person in family with his boyfriend
- फोटो : अमर उजाला

बेमेल प्यार में नवादा की बेटी प्रीति ने ही विवाहित प्रेमी मुगीश (दो बच्चों के पिता) के संग मिलकर माता-पिता, मामी, मौलवी और ड्राइवर को बेहोशी की हालत में नहर में फेंककर हत्या की थी।

विज्ञापन


इससे पहले प्रेमी-युगल ने पूरे परिवार, मौलवी व ड्राइवर को फ्रूटी में 30 नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था। पुलिस ने हत्या आरोपी प्रेमी युगल को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ड्राइवर ओमपाल का शव अभी भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस प्रेम संबंधों में बाधा को ही वारदात की असली वजह मान रही है।
 
एसपी देहात अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मूलरुप से किठोर मेरठ निवासी मुगीश उर्फ शानू दो बच्चों का पिता है और नवादा में बाइक मिस्त्री का काम करता था। मुगीश की नवादा निवासी प्रीति से चार साल से पहचान और प्रेम संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले परिजनों को इसकी भनक भी लग गई थी औैर वह विरोध करने लगे थे। परिजनों ने प्रीति का रिश्ता तय कर दिया था लेकिन वह मुगीश से ही शादी करना चाहती थी।

रिश्ता तय होने के बाद बनाई भागने की योजना

daughter killed five person in family with his boyfriend

प्रीति के परिजन अक्सर मौलवी सलीमुद्दीन के साथ बदायूं स्थित दरगाह पर जाते थे। वहां जाकर परिवार को नींद की गोलियां देकर पहले भी मुगीश और प्रीति मुलाकात करते थे। इस बार रिश्ता तय कर देने के कारण दोनों ने भागने की योजना बनाई।

प्रीति और उसके परिजन 25 अगस्त की सुबह बदायूं स्थित दरगाह के लिए निकले। शाम सात बजे तक चादर चढ़ाने के बाद प्रीति ने फ्रूटी में नींद की 30 गोली मिला दी थी।

उसे पिता राजे, मां धर्मवती, भाई ललित, भाभी शीतल, मामा राजेंद्र, मामी प्रीति, मौलवी सलीमुद्दीन व ड्राईवर ओमपाल को पिला दिया। इस बीच अपने भाई ललित को चादर चढ़ाने के लिए भेज दिया। ललिल भी मजार पर जाकर बेहोशी की हालत में हो गया।

उल्टा खड़ा कर डुबोया था नदी में

daughter killed five person in family with his boyfriend
इस उसकी जेब से कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद अपने मामा राजेंद्र को ललित की तबियत खराब होने की बातकर देखने के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी मुगीश सेंट्रो कार से बदायूं पहुंचा था और उसी ने किसी तरह प्रीति को नींद की गोलियां थमाईं थीं।

बेहोशी की हालत में मुगीश ही ईको चलाकर नहर तक ले गया।  यहां दोनों ने नहर किनारे ईको को पटरी पर चढ़ाया और फिर दोनों ने पीछे खड़े होकर ईको को नहर में धकेल दिया।

पुलिस चार शवों को बरामद कर चुकी है लेकिन ड्राइवर ओमपाल का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। इससे पहले सनसनीखेज वारदात में प्रीति के परिजनों ने मौलवी सलीम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मेरठ होटल में रुककर इलाहाबाद पहुंचे

daughter killed five person in family with his boyfriend

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी-युगल ट्रक से वापस बदायूं पहुंचे। यहां से दोनों मुगीश की सेंट्रो से मेरठ पहुंचे और यहां एक होटल में रुके। मेरठ से आरोपी इलाहबाद हाईकोर्ट सुरक्षा की मांग के लिए पहुंचे।

हाईकोर्ट की अगली तिथि दे देने के कारण वह संगम एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बुलंदशहर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed