फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Communal disharmony as clash between sikh and hindu in banda

राखी बेच रही किशोरी को पीटने पर भिड़े हिंदू-सिख, पथराव-फायरिंग

Sun, 26 Aug 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Communal disharmony as clash between sikh and hindu in banda

राखी बेच रही एक किशोरी को पीटने की घटना ने थोड़ी ही देर में रौद्र रूप धारण कर लिया। सिख और हिंदू समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने से स्थिति बिगड़ गई। दोनों ओर से पथराव व फायरिंग से अराजकता का माहौल बन गया।

विज्ञापन


बिलसंडा रोड पर पुलिस पर ही जब लोग हमलावर हुए तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ और रबर बुलेट चलाते हुए भीड़ को खदेड़ा तो स्थिति पर नियंत्रण पाया। पथराव में एक सिपाही सहित कुछ लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने एसओ खुदागंज की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। 
विज्ञापन


बंडा कस्बा की रहने वाली 13 साल की एक किशोरी शनिवार को ठेली पर राखी बेच रही थी। कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित गुरुद्वारे के सामने वह ठेली खड़ी करके ग्राहक को राखी देने लगी। इस बीच गुरुद्वारे से निकले एक सेवादार ने किशोरी से ठेली हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कहासुनी होने पर सेवादार ने किशोरी को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोग गुरुद्वारे के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान बवाल बढ़ने पर दोनों ओर से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक तरफ से कई लोग तलवार, भाले लेकर भीड़ को दौड़ाने लगे तो दूसरी ओर से लोगों ने डंडे, पत्थर फेंक कर हमला कर दिया।

पथराव और फायरिंग से अराजकता का माहौल बन गया। पथराव में कई लोग चोटिल हो गए। कुछ लोगों ने एक सिपाही को भी पीट दिया। एसओ तेजपाल सिंह ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई।  

शाम करीब छह बजे डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एएसपी सुभाष चंद्र फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया और सिख समुदाय के लोगों को गुरुद्वारे के अंदर भेज दिया।

इधर, खुटार, बंडा, पुवायां, पूरनपुर और बिलसंडा रोड पर जमा हिंदू समुदाय के लोगों को खदेड़ा गया, लेकिन बिलसंडा रोड पर भीड़ ने पुलिस को ही दौड़ा लिया। इस बीच मौके पर पहुंचे खुदागंज एसओ के वाहन को भीड़ ने घेरकर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने दो दर्जन के करीब आंसू के गैस के गोले और रबड़ बुलेट चलाईं, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई। इस बीच बारिश शुरू होने पर भीड़ इधर उधर हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली। रात आठ बजे तक स्थित तनावपूर्ण बनी हुई थी।


जिस किशोरी को पीटा गया था, उसने अश्लील हरकतों का विरोध किए जाने पर पीटे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कई लोगों ने मीडिया को फोन कर एक दूसरे समुदाय के लोगों को रास्तों में रोककर पिटाई करने और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। बंडा में भारी संख्या में पुलिस, पीएएसी तैनात कर दी गई है। अधिकारी बंडा में ही कैंप किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed