{"_id":"5b615eb44f1c1b9e3e8b484e","slug":"bjp-booth-president-virendra-mishra-shot-dead-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को घर में घुसकर गोली मारी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष को घर में घुसकर गोली मारी, मौके पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में भाजपा के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बदमाशों ने मंगलवार रात घर में घुस कर गोली मार दी। गोली उनके बायें हाथ और सीने पर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वीरेंद्र ने अपने चचेरे भाई को डेढ़ लाख रुपये दिये थे। जिसे वापस मांगने पर उनका कई बार विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी वीरेंद्र मिश्रा मंगलवार रात अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।