फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, housing board accident, panchkula accident, father son beaten, panchkula

हाउसिंग बोर्ड पर कार से स्कूटर टकराया, बाप-बेटे ने बुजुर्ग को पीटा

Sun, 03 Apr 2016 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
accident, housing board accident, panchkula accident, father son beaten, panchkula
बाप-बेटे बुजुर्ग को पीटते हुए। - फोटो : अमर उजाला
 हाउसिंग बोर्ड से पंचकूला की ओर आ रहे एक बुजुर्ग का स्कूटर कार से टकरा गया। इस पर कार सवार बाप बेटे ने बीच सड़क बुजुर्ग की जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद बाप-बेटा मौके से फरार हो गये। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर जाम भी लगा रहा।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की ओर से एक स्कूटर चालक बुजुर्ग सेक्टर 8 की ओर जा रहा था। जैसे ही बुजुर्ग सेक्टर 7 के पास पहुंचा तो उसका स्कूटर एक कार से टकरा गया। कार चालक बाप बेटे ने स्कूटर के साथ कार सटाकर लगा दी और बुजुर्ग स्कूटर चालक को रोककर गालियां देने लगे।
विज्ञापन


स्कूटर चालक ने जब गालियां देने से रोका तो बेटा कार से उतरकर बुजुर्ग को पीटने लगा। जब बुजुर्ग ने युवक का मुकाबला किया तो कार से उसका पिता भी उतर आया। दोनों ने बुजुर्ग को जमकर पीट। पिटाई से बुजुर्ग को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार चालक ने कार सड़क पर ही बीचोंबीच खड़ी कर दी, जिस कारण वाहन फंस गए। इसके बाद बाप-बेटा मौका पाते ही फरार हो गए। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहुंचा, लेकिन तब तक पीटने वाले बाप-बेटा एवं बुजुर्ग जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed