{"_id":"570028064f1c1b2402f001ec","slug":"accident-housing-board-accident-panchkula-accident-father-son-beaten-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड पर कार से स्कूटर टकराया, बाप-बेटे ने बुजुर्ग को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाउसिंग बोर्ड पर कार से स्कूटर टकराया, बाप-बेटे ने बुजुर्ग को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
बाप-बेटे बुजुर्ग को पीटते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड से पंचकूला की ओर आ रहे एक बुजुर्ग का स्कूटर कार से टकरा गया। इस पर कार सवार बाप बेटे ने बीच सड़क बुजुर्ग की जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद बाप-बेटा मौके से फरार हो गये। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर जाम भी लगा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड की ओर से एक स्कूटर चालक बुजुर्ग सेक्टर 8 की ओर जा रहा था। जैसे ही बुजुर्ग सेक्टर 7 के पास पहुंचा तो उसका स्कूटर एक कार से टकरा गया। कार चालक बाप बेटे ने स्कूटर के साथ कार सटाकर लगा दी और बुजुर्ग स्कूटर चालक को रोककर गालियां देने लगे।
स्कूटर चालक ने जब गालियां देने से रोका तो बेटा कार से उतरकर बुजुर्ग को पीटने लगा। जब बुजुर्ग ने युवक का मुकाबला किया तो कार से उसका पिता भी उतर आया। दोनों ने बुजुर्ग को जमकर पीट। पिटाई से बुजुर्ग को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बुजुर्ग को छुड़वाया।
विज्ञापन
इस दौरान कार चालक ने कार सड़क पर ही बीचोंबीच खड़ी कर दी, जिस कारण वाहन फंस गए। इसके बाद बाप-बेटा मौका पाते ही फरार हो गए। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहुंचा, लेकिन तब तक पीटने वाले बाप-बेटा एवं बुजुर्ग जा चुके थे।