{"_id":"5dd8b2118ebc3e5475368dcb","slug":"rishabh-pant-released-from-day-night-test-squad-ks-bharat-joins-as-saha-backup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत पिंक बॉल टेस्ट मैच से बाहर, साहा के कवर के तौर पर जुड़ा यह विकेटकीपर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत पिंक बॉल टेस्ट मैच से बाहर, साहा के कवर के तौर पर जुड़ा यह विकेटकीपर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में खेले जा रहे पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के भारतीय स्क्वॉड से ऋषभ पंत को बाहर कर दिया गया। अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले भारतीय चयन समिति ने यह बड़ा फैसला लिया ताकि मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलकर वह मैच फिट हो जाए।
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
ऋषभ पंत के साथ-साथ शुभमन गिल को भी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि, 'हम ऋषभ को वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरे छह मैच (3 टी-20 और 3 वनडे) खिलाना चाहते हैं।' वैसे भी ऋषभ पंत शुक्रवार से शुरू हुए कोलकाता टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे।
3 of 5
पंत/साहा
- फोटो : social media
आईसीसी ने 2017 में यह नियम लागू किया था कि विकेटकीपर के चोटिल होने के बाद स्थानापन्न कीपर उसका स्थान ले सकता है, हालांकि ऋधिमान साहा इस समय पूरी तरह ठीक हैं और भरत का टीम में लाना केवल एक एहतियाती उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएस भरत
- फोटो : ट्विटर
अब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए ऋधिमान साहा के कवर के रूप में आंध्रप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भारतीय टीम में शामिल होंगे। इंडिया-ए के लिए नियमित तौर पर लाल गेंद से खेलने वाले भरत की ओर आखिरकार चयनकर्ताओं का ध्यान गया।
विज्ञापन
5 of 5
केएस भरत
- फोटो : ट्विटर
2015 में दिलीप ट्रॉफी में लखनऊ में पिंक बॉल से खेल चुके 26 वर्षीय केएस भरत ने 69 प्रथम श्रेणी मैचों में आठ शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3,909 रन बनाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक भी शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।