{"_id":"6b03e054eb8bef0972081b19","slug":"india-vs-new-zealand-1st-test-match-indian-captain-shubman-gill-reaction-after-match-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेलिंगटन टेस्ट: पहला मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले कप्तान गिल? टीम के प्रदर्शन को सराहा; पिच के लिए कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेलिंगटन टेस्ट: पहला मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले कप्तान गिल? टीम के प्रदर्शन को सराहा; पिच के लिए कही ये बात
Mon, 23 Nov 2026 12:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:12 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल हालांकि, टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि इस पिच पर 10 विकेट लेना चुनौती थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर 10 विकेट निकालना एक चुनौती होगी।
मैच के बाद कप्तान गिल ने कहा, मुझे लगता है कि हमें पता था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना एक चुनौती होगी। मगर मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, बीच-बीच में कुछ मौके मिले, खासकर जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आ गए थे। इस वजह से मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।

Trending Videos
टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं कप्तान
टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि हमने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। घर से बाहर खेलते हुए हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी। पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर बल्लेबाजी में भी, सभी ने अपना योगदान दिया। भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है।

दूसरे मैच में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद जताई
शुभमन गिल ने उम्मीद जताई कि वेलिंगटन के मुकाबले क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी और मदद मिलेगी। इसी वजह से अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की योजनाओं को लगातार अच्छे से लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम एक अच्छी स्थिति में होंगे।

उन्होंने मैच ड्रॉ पर खत्म करने के फैसले पर सहमति जताने के अपने फैसले को लेकर कहा, अगर विकेट से थोड़ी और मदद मिलती, तो शायद बात अलग होती, लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे। उन्होंने इस मैच में लगभग 50-50 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके अलावा, अगला मैच सिर्फ तीन दिन बाद है और कल हमें यात्रा भी करनी है। इसी कारण हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवर फेंकने से कोई खास फायदा होता।