Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Priya Saroj Birthday: Rinku Singh Shares Special Message for His Future Wife

सांसद प्रिया सरोज का जन्मदिन: होने वाली पत्नी पर रिंकू सिंह ने इस तरह लुटाया प्यार, शादी पर क्या बोले?

Mon, 23 Nov 2026 06:35 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी और सपा सांसद प्रिया सरोज को जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने आने वाले दिनों को और खास बताया। रिंकू और प्रिया की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होनी है, जबकि शादी के बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन की तैयारी है।

विज्ञापन
Priya Saroj Birthday: Rinku Singh Shares Special Message for His Future Wife
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : Rinku Singh (instagram)

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोमवार (23 नवंबर) को प्रिया सरोज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी को सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी। उनकी इस पोस्ट ने एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रिंकू ने दी प्रिया सरोज को बधाई
रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई प्रिया। इस बार का बर्थडे खास है और आने वाले दिन उससे भी ज्यादा।' रिंकू के इस संदेश को उनकी शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Priya Saroj Birthday: Rinku Singh Shares Special Message for His Future Wife
प्रिया-रिंकू - फोटो : ANI
4 दिसंबर को लखनऊ में होगी रिंकू और प्रिया की शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख 4 दिसंबर तय बताई जा रही है। दोनों का विवाह समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित होगा। इससे पहले 8 जून 2025 को दोनों ने सगाई की थी। अब परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे। प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। इस साल वह अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं।

Priya Saroj Birthday: Rinku Singh Shares Special Message for His Future Wife
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : PTI
अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन, कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की चर्चा
शादी के बाद रिंकू सिंह के गृह क्षेत्र अलीगढ़ में रिसेप्शन आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम के लिए शहर के कुछ प्रमुख होटलों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें यश रेजीडेंसी, पारस ज्योति और गोल्डन स्टोन जैसे होटल शामिल हैं। हालांकि, रिसेप्शन के आयोजन स्थल को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इस शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जैसे चर्चित नामों को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, इन हस्तियों की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Priya Saroj Birthday: Rinku Singh Shares Special Message for His Future Wife
रिंकू सिंह - फोटो : IANS
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेल रहे हैं रिंकू सिंह
शादी की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह क्रिकेट के मैदान पर भी व्यस्त हैं। वह एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में रिंकू का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में रिंकू की कोशिश आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed