{"_id":"6b0425e4d2f36606b8048bb4","slug":"ipl-2027-ms-dhoni-unlikely-to-sit-at-csk-auction-table-says-irfan-pathan-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: क्या ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी? पठान ने दिया बड़ा संकेत, नई भूमिका पर भी बोले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027: क्या ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी? पठान ने दिया बड़ा संकेत, नई भूमिका पर भी बोले
Mon, 23 Nov 2026 05:09 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
आईपीएल 2027 से पहले एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का मेंटर बनाया गया है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि धोनी ऑक्शन टेबल पर नहीं बैठेंगे, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, सीएसके 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : BCCI
विस्तार
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। टीम ने धोनी को खिलाड़ी की भूमिका से हटाकर मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन के लिए चेन्नई की टीम किस तरह अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने धोनी की नई भूमिका को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
धोनी-ऋतुराज
- फोटो : BCCI/IPL
ऑक्शन में नजर आएंगे धोनी?
इरफान पठान का मानना है कि धोनी आईपीएल 2027 के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की बिडिंग टेबल पर नजर नहीं आएंगे। उनके मुताबिक, मेंटर के तौर पर धोनी की जिम्मेदारी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देना, अपना अनुभव साझा करना और टीम को जीत के लिए तैयार करना होगी। खिलाड़ियों को खरीदने और नीलामी से जुड़े फैसले लेने का काम टीम मैनेजमेंट का रहेगा।
ऑक्शन टेबल पर धोनी की मौजूदगी को लेकर क्या बोले इरफान पठान?
जियोस्टार से बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा, 'धोनी को जानने के बाद मुझे नहीं लगता कि वह ऑक्शन टेबल पर बैठेंगे। वह टीम के मेंटर हैं और ऑक्शन टेबल पर बैठना उनकी भूमिका का हिस्सा नहीं है। उनका काम खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना, उन्हें अपना अनुभव देना और यह सिखाना है कि सीएसके के लिए मैच कैसे जीते जाते हैं। बोली लगाने और नीलामी से जुड़े फैसले मैनेजमेंट पर छोड़ दिए जाएंगे।' पठान ने आगे कहा कि धोनी हमेशा चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं। वह उन लोगों को अपना काम करने देते हैं, जिन्हें इसकी अच्छी समझ है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक मजबूत मैनेजमेंट और अनुभवी थिंक टैंक है, जिसने पिछले कई वर्षों में टीम को खिताब जिताने वाली मजबूत स्क्वॉड तैयार की हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
पर्दे के पीछे रहकर टीम को गाइड करेंगे धोनी
इरफान पठान के मुताबिक, धोनी कभी भी मैदान के बाहर सुर्खियों में रहने या किसी फैसले का श्रेय लेने के लिए उत्सुक नहीं रहे हैं। वह अपने अनुभव के जरिए टीम की मदद करेंगे, लेकिन उनकी भूमिका पर्दे के पीछे से मार्गदर्शन करने की होगी। पठान ने कहा, 'धोनी ने कभी भी ऑफ द फील्ड चीजों का श्रेय लेने या सुर्खियों में रहने की कोशिश नहीं की है। इसलिए अगर वह सीएसके की ऑक्शन टेबल पर बैठे नजर आते हैं तो मुझे हैरानी होगी। वह मेंटर के तौर पर अपने तरीके से टीम के साथ जुड़े रहेंगे, लेकिन यह भूमिका पर्दे के पीछे होगी।'
सीएसके के सामने मजबूत टीम तैयार करने की चुनौती
आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक मजबूत टीम तैयार करने की चुनौती होगी। फ्रेंचाइजी ने कई गेंदबाजों को रिलीज किया है, जिनमें मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन और आकाश मधवाल जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन में सीएसके की रणनीति पर सभी की नजरें रहेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के मेंटर बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट किस तरह टीम का नया संयोजन तैयार करता है और आगामी सीजन के लिए किन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाता है।