Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan Warns Australia Ahead of Border-Gavaskar Trophy 2027, Says Sandpaper Controversy Raise Question

सैंडपेपर कांड पर पठान ने ली चुटकी: बोले- सवाल तो पूछे जाएंगे! भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेताया

Mon, 23 Nov 2026 05:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

इरफान पठान ने चेतावनी दी है कि जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2018 के सैंडपेपर विवाद पर सवालों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस मुद्दे पर बार-बार सफाई देने के बजाय इसे पीछे छोड़कर खेल पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Irfan Pathan Warns Australia Ahead of Border-Gavaskar Trophy 2027, Says Sandpaper Controversy Raise Question
इरफान पठान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद को लेकर आगाह किया है। उनका मानना है कि जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों को इस विवाद से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है। पठान ने कहा कि भले ही मौजूदा टीम के कई खिलाड़ी उस घटना का हिस्सा नहीं रहे हों, लेकिन उन्हें भी उसी नजरिए से देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 के सैंडपेपर विवाद की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उस्मान ख्वाजा, कैमरन बैनक्रॉफ्ट और कप्तान पैट कमिंस की टिप्पणियों के बाद यह पुराना मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। इसी बीच इरफान पठान ने इस विवाद के भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से होंगे सवाल
इरफान पठान का मानना है कि जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आएगी, तो सैंडपेपर विवाद को लेकर सवाल उठना तय है। उन्होंने कहा कि यह उन युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा, जो पहली बार भारत दौरे पर आएंगे और जिनका 2018 की घटना से कोई लेना-देना नहीं था।

पठान ने जियोस्टार के कार्यक्रम 'सैंडपेपरगेट: द अनसेटल्ड डिबेट' में कहा, 'जब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां खेलने आएगी, तो इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाएंगे। यह उन युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ अन्याय होगा, जो पहली बार भारत आ रहे होंगे। इसके बावजूद उन्हें उसी नजरिए से देखा जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर तब जब आठ साल बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Irfan Pathan Warns Australia Ahead of Border-Gavaskar Trophy 2027, Says Sandpaper Controversy Raise Question
पैट कमिंस-जस्टिन लैंगर-डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI/cricket.com.au
पठान की ऑस्ट्रेलिया को सलाह- विवाद पर बात करने से बचें
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह दी कि उसे इस पुराने विवाद पर बार-बार सफाई देने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि खिलाड़ी जितनी ज्यादा इस मामले पर चर्चा करेंगे, उतना ही विवाद दोबारा सुर्खियों में बना रहेगा। पठान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बेहतर यही होगा कि वह 2018 की घटना को पीछे छोड़कर अपने खेल पर ध्यान दे।

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मामले को संभालने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वह इस पर बात न करे। अगर खिलाड़ी लगातार सवालों के जवाब देते रहेंगे और आठ साल पुरानी घटना का विस्तार से विश्लेषण करते रहेंगे, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। बेहतर होगा कि वे इस मामले को यहीं छोड़कर आगे बढ़ें।'
विज्ञापन

10, 20 या 30 साल बाद भी उठते रहेंगे सवाल
इरफान पठान ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की ईमानदारी और विश्वसनीयता पर उठने वाले सवाल इतनी आसानी से खत्म नहीं होंगे। यहां तक कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले में दोबारा जांच कराता है, तब भी विवाद पर चर्चा जारी रह सकती है।

उन्होंने कहा, 'जहां तक ईमानदारी की बात है, लोग उन पर सवाल उठाते रहेंगे, चाहे वे कुछ भी करें। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने देश के लोगों और मीडिया के लिए अब दोबारा जांच कराने का फैसला भी करता है, तब भी इस मामले पर अगले 10, 20 या 30 साल तक चर्चा होती रहेगी। इसलिए इस पर जितनी कम बात की जाए, उतना बेहतर है।'

Irfan Pathan Warns Australia Ahead of Border-Gavaskar Trophy 2027, Says Sandpaper Controversy Raise Question
सैंडपेपर गेट विवाद - फोटो : ANI/cricket.com.au
क्या है 2018 का सैंडपेपर विवाद?
साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया था। इस विवाद में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था। इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि और टीम की साख को बड़ा झटका दिया था। अब जनवरी 2027 में प्रस्तावित भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस विवाद की वापसी ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस मुद्दे पर किस तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed