{"_id":"6b0416e191d29f7d770fe140","slug":"bgt-2027-ashwin-picks-rishabh-pant-as-only-indian-likely-to-mock-australia-over-sandpaper-scandal-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलिया की खिंचाई कर सकते हैं ऋषभ, अश्विन को इस खिलाड़ी से उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलिया की खिंचाई कर सकते हैं ऋषभ, अश्विन को इस खिलाड़ी से उम्मीद
Mon, 23 Nov 2026 04:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:05 PM IST
सार
पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं, जो 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर तंज कसें।
विज्ञापन
ऋषभ पंत-अश्विन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले 2018 का सैंडपेपर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर मैदान में तंज कस सकते हैं। अश्विन ने कहा कि पंत विकेट के पीछे खड़े होकर इस मामले पर एक-दो टिप्पणियां कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पर छींटाकशी करते हैं, तो उन्हें भी कंगारू टीम से उसी अंदाज में जवाब मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऋषभ पंत
- फोटो : IANS
पंत ही कर सकते हैं सैंडपेपर विवाद पर टिप्पणी: अश्विन
जियोस्टार पर बातचीत के दौरान जब अश्विन से पूछा गया कि क्या आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ी सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर तंज कस सकते हैं, तो उन्होंने कहा, 'क्या मैं इस बारे में बिल्कुल साफ-साफ बात कर सकता हूं? मुझे भारतीय ड्रेसिंग रूम में सिर्फ एक ही ऐसा खिलाड़ी नजर आता है, जो इस मामले पर कुछ टिप्पणी कर सकता है। वह ऋषभ पंत हैं, जो विकेट के पीछे खड़े रहते हैं। वह एक-दो बार कुछ कह सकते हैं।' हालांकि, अश्विन ने कहा कि अगर भारतीय टीम ऐसा करती है तो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भी पलटकर जवाब मिलने पर खुशी होगी, क्योंकि मैदान पर आक्रामक अंदाज में खेलना ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहचान रही है।

अश्विन ने भारतीय टीम को दी अपनी क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह
अश्विन ने भारतीय टीम को सलाह दी कि उसे ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम की बजाय अपनी तैयारियों और टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टेस्ट टीम के सामने खुद की कुछ चुनौतियां हैं। ऐसे में दूसरी टीम के बारे में सोचने से बेहतर है कि भारतीय खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें। सीरीज में भारत की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि टीम की शुरुआत कैसी रहती है।

2018 के सैंडपेपर विवाद पर क्या बोले अश्विन?
- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 का सैंडपेपर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। उस समय दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
- हाल ही में उस विवाद को लेकर उस्मान ख्वाजा की किताब में हुए खुलासों और कैमरून बेनक्रॉफ्ट के बयानों ने फिर बहस छेड़ दी है। बेनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि टीम के सभी खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी थी।
- इस मामले पर अश्विन ने कहा कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2018 में हुई घटना का बोझ उठाने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'एक भारतीय के तौर पर जब भी मैं ऑस्ट्रेलिया गया हूं, मैंने वहां की संस्कृति और जीतने की उनकी इच्छाशक्ति की हमेशा तारीफ की है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन 2018 में जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम की नहीं है। आखिर किससे गलती नहीं होती? हम सभी इंसान हैं और गलतियां करते हैं।'
अश्विन
- फोटो : ANI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कार्रवाई की अश्विन ने की तारीफ
अश्विन ने सैंडपेपर विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से की गई कार्रवाई की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अपने कप्तान और उपकप्तान पर प्रतिबंध लगाकर यह संदेश दिया था कि टीम के नेतृत्वकर्ताओं को अपनी टीम की गतिविधियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अश्विन के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया और अपने खिलाड़ियों के लिए तय नैतिक मानकों को बनाए रखने की कोशिश की।

मैथ्यू हेडन
- फोटो : IANS
मैथ्यू हेडन बोले- मैदान पर क्रिकेट ही देगा जवाब
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि आने वाले समय में सैंडपेपर विवाद की चर्चा पीछे छूट जाएगी और क्रिकेट पर फोकस बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रतिस्पर्धी होगी और जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की संस्कृति हमेशा से आक्रामक और बेबाक रही है। हेडन ने 2018 की घटना पर निराशा जताते हुए कहा कि क्रिकेट अब काफी आगे बढ़ चुका है और अंत में मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखेगा।
इरफान पठान की ऑस्ट्रेलिया को सलाह- पुराने विवाद पर बात न करें
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतर तरीका यही होगा कि वे इस मुद्दे पर ज्यादा बातचीत न करें और आगे बढ़ें। पठान ने कहा कि अगर खिलाड़ी आठ साल पुरानी घटना पर बार-बार सफाई देंगे और विस्तार से जवाब देंगे, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके मुताबिक, ईमानदारी और खेल भावना को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल उठते रहेंगे, इसलिए बेहतर होगा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें।
21 जनवरी से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से 3 मार्च तक खेली जाएगी। इस सीरीज के मुकाबले भारत के पांच अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दिसंबर 2024 में संन्यास लेने वाले अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैच खेले और 537 विकेट हासिल किए। अब उनकी नजरें एक क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज पर हैं।