फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN T20 World Cup 2022 Analysis and Match Highlights with other Updates

IND vs BAN Analysis: विराट के बाद गेंदबाजों का कमाल, पढ़ें कैसे बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन लाई टीम इंडिया

Wed, 02 Nov 2022 06:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 06:18 PM IST
सार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान कर ली है। इस मैच में भारत एक समय पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत 17 रन पीछे था, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी करती हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।

विज्ञापन
IND vs BAN T20 World Cup 2022 Analysis and Match Highlights with other Updates
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने तीसरी जीत हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हराया। बारिश से प्रभावित यह मैच बेहद रोमांचक था और एक समय पर भारतीय टीम के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन बारिश के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से जीत लिया। विराट कोहली के कमाल के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


इस मैच में भारतीय टीम एक समयय पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत 17 रन से पीछे थी, लेकिन अंत में भारत ने यह मैच पांच रन से जीता। पढ़ें कैसे टीम इंडिया ने मैच पलटा और हारी बाजी जीत ली।
विज्ञापन




IND vs BAN Live: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 5 रन से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद पलटा मैच
इस मैच में बारिश के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया भारती शानदार वापसी कराई। बांग्लादेश ने 185 रन का पीछा करते हुए शुरुआती सात ओवर में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाए थे। यहां से बांग्लादेश की जीत तय नजर आ रही थी। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रुका और जब खिलाड़ी मैदान पर लौटे तो पारी 16 ओवर की कर दी गई थी। बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया गया। 

बारिश से पहले बांग्लादेश के बल्लेबाज लय में थे और भारतीय गेंदबाजों की हर रणनीति फेल हो रही थी, लेकिन बारिश से मैच रुका तो बांग्लादेश के बल्लेबाजों की लय टूट गई। वहीं, भारतीय टीम को रणनीति बनाने का मौका मिल गया। बारिश के बाद बांग्लादेश ने सात ओवर में 54 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। यहीं से भारतीय टीम मैच में आ गई। अब बांग्लादेश को जीत के लिए 12 गेंद में 31 रन की जरूरत थी और मुख्य बल्लेबाज आउट हो चुके थे। ऐसे में भारत की जीत लगभग तय हो चुकी थी।

IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?

लिटन दास की तूफानी पारी
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। दास की शानदार बल्लेबाजी के चलते बांग्लादेश ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 60 रन बना दिए। यहां से बांग्लादेश की टीम मैच में भारत से बहुत आगे हो गई थी। 

सात ओवर के बाद खेल रुका तब बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन था। इस समय डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश की टीम 17 रन आगे थी। 


 

IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा

राहुल के सटीक थ्रो ने कराई भारत की वापसी
इस मैच में लिटन दास शानदार लय में थे और तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे। वह अपने दम पर मैच भारत की पकड़ से दूर ले गए थे, लेकिन बारिश के बाद पहले ओवर में ही लोकेश राहुल ने सटीक थ्रो करके लिटन दास को रन आउट कर दिया। राहुल ने डीप मिडवेकिट से स्टंप पर सटीक थ्रो मारा। दास 27 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद भारत के लिए वापसी के दरवाजे खुल गए। 

शमी ने उठाया मौके का फायदा
लिटन दास का विकेट गिरने के बाद रोहित ने शमी को गेंदबाजी के लिए बुलाया। शान्तो और शाकिब पूरी लय में नहीं थे और दास का विकेट गिरने के बाद उन पर दबाव भी था। ऐसे में शमी ने शान्तो को आउट कर मैच में भारतीय टीम की वापसी करा दी। शान्तो 25 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। 

ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

अर्शदीप ने पलटा मैच
बांग्लादेश की पारी का 12वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर से पहले बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर में 52 रन की जरूरत थी और उनके आठ विकेट बचे हुए थे। कप्तान शाकिब और अफिफ क्रीज पर थे। अर्शदीप ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए और दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर दिया। अफिफ तीन गेंद में पांच रन और शाकिब 12 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। यहीं, से मैच भारत की झोली में आ चुका था। अगले ओवर में हार्दिक ने यासिर अली को आउट कर भारत की जीत लगभग तय कर दी।  


 

ZIM vs NED T20: जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, नीदरलैंड ने एडिलेड में पांच विकेट से हराया

भारत की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया को इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना था। ऐसे में पावरप्ले का फायदा उठाना जरूरी था, लेकिन कप्तान रोहित आठ गेंद में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। वह चौथे ओवर में पवेलियन लौटे, लेकिन भारत का स्कोर उस समय सिर्फ 11 रन था। रोहित के आउट होने की वजह से विराट और राहुल भी संभलकर खेले। इस वजह से टीम इंडिया पावरप्ले में सिर्फ 37 रन बना पाई। हालांकि, इस विश्व कप में यह भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले का स्कोर था। 

राहुल विराट ने संभाली पारी
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद लोकेश राहुल और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई, लेकिन राहुल अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद ही आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने विराट के साथ मिलकर 38 रन जोड़े। हार्दिक और विराट के बीच 14 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन विराट दूसरे छोर पर रन बनाते रहे और भारत को अच्छे स्कोर तक ले गए। 

विराट का कमाल
विराट कोहली ने एक बार फिर भारतीय पारी को संभाला। जब वह बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 11 रन था, लेकिन वह टीम इंडिया को 150 रन के पार ले गए। इस दौरान पांच बल्लेबाज आउट हुए, लेकिन विराट एक छोर पर खड़े रहे। विराट भारत का स्कोर 184 रन तक ले गए। उन्होंने 44 गेंद पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला। 

अश्विन बने फिनिशर
इस मैच में भारत के छह विकेट 157 रन पर गिर गए थे। विराट के साथ अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए। कोहली रन बनाने के लिए अकेले थे। हालांकि, अश्विन ने कमाल किया और छह गेंद पर 13 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। इसी वजह से भारत का स्कोर 184 रन तक पहुंचा। 

sky-rankings
 

T20 World Cup: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हुआ यह अनुभवी बल्लेबाज

दबाव में आए बांग्लादेश के युवा गेंदबाज
बांग्लादेश के युवा गेंदबाज इस मैच में विराट और अन्य भारतीय बल्लेबाजों के सामने दबाव में आ गए। भारतीय टीम ने इसका भरपूर फायदा उठाया। बांग्लादेश के अनुभवी गेंदबाज तस्कीन अहमद, शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने 12 ओवर में सिर्फ 77 रन दिए। वहीं, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद ने अपने आठ ओवर में 104 रन लुटा दिए। हालांकि, हसन महमूद ने तीन विकेट भी लिए, लेकिन इस्लाम कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed