{"_id":"6b01d08cccf0a2265f0df65e","slug":"bhuvneshwar-kumar-attends-anirudh-kavya-wedding-reception-in-chennai-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अनिरुद्ध-काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे भुवनेश्वर कुमार, चेन्नई में लगा सितारों लगा जमावड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: अनिरुद्ध-काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे भुवनेश्वर कुमार, चेन्नई में लगा सितारों लगा जमावड़ा
Sat, 21 Nov 2026 10:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:40 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार चेन्नई में आयोजित अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के भव्य वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। इस समारोह में क्रिकेट, फिल्म और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
अनिरुद्ध-काव्या
- फोटो : Sun News Tamil (Instagram)
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हुए। शनिवार को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर कुमार पहुंचे। उनके अलावा फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी इस खास मौके पर शिरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कब हुई थी शादी?
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में निजी समारोह में शादी की थी। शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी रही थी। इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

कौन-कौन पहुंचा कार्यक्रम में?
खेल जगत से भुवनेश्वर कुमार अनिरुद्ध और काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। फिल्मी दुनिया से सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी और निर्देशक एटली अपनी पत्नी प्रिया के साथ समारोह में पहुंचे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने भी नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। काव्या मारन आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय संगीतकार हैं। दोनों की शादी और रिसेप्शन में मनोरंजन, क्रिकेट और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।