फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid

IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा

Wed, 02 Nov 2022 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Nov 2022 04:04 PM IST
सार

कोहली का यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप है। वह इस बार टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। दोनों मुकाबलों में वह आउट नहीं हुए थे।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड में आज एडिलेड ओवल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अक्षर की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। वहीं, बांग्लादेश ने ऑलराउंडर सौम्य सरकार की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाया है। शोरिफुल इस्लाम यह मैच खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विराट से पहले यह रिकॉर्ड जयवर्धने के नाम था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे।
 
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट
स्कोर
औसत स्ट्राइक
रेट
100 50
विराट कोहली (IND) 25 1032* 89* 86.00 131.13 0 12
महेला जयवर्धन (SL) 31 1016 100 39.07 134.74 1 6
क्रिस गेल(WI) 33 965 117 34.46 142.75 2 7
रोहित शर्मा (IND) 37 921 79* 35.42 129.35 0 9
तिलकरत्ने दिलशान (SL) 35 897 96* 30.93 124.06 0 6
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कोहली जयवर्धने से 27 रन पीछे थे। 28 रन बनाकर विराट जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते थे, लेकिन उस मैच में वह 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए और टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कोहली ने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया था। वह टी20 वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। 

T20 World Cup 2022: Virat Kohli Record India Vs Bangladesh Highest Scorer Mahela Jayawardene T20 Match Adelaid
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
ओवरलऑल जयवर्धने के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। अब कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक है। बांंग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले तक 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली ने 52.27 की औसत और 138.34 के स्ट्राइक रेट से 3868* रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 35 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed