{"_id":"63624eb9dc2563622e419b99","slug":"ind-vs-ban-dinesh-karthik-was-unhappy-with-virat-kohli-after-getting-run-out-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN Video: रन आउट होने पर विराट कोहली से भिड़े दिनेश कार्तिक, देखें मैदान पर क्या हुआ?
Wed, 02 Nov 2022 06:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Nov 2022 06:03 PM IST
सार
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक रन आउट हो गए। शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर कोहली ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट लगाया। गेंद वहां मौजूद फील्ड शाकिब अल हसन के हाथों में गई और उन्होंने शोरिफुल को थ्रो कर कार्तिक को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया।
विज्ञापन
कार्तिक और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-12 राउंड का अहम मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया बारिश से प्रभावित मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 16वें ओवर में चार विकेट पर 130 रन था। रोहित शर्मा, राहुल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या वापस पवेलियन लौट चुके थे। तब विराट कोहली और दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे। आमतौर पर मैच का यह स्टेज ऐसा होता है जब कार्तिक तूफानी पारी खेलते हैं। डेथ ओवर्स में कार्तिक खूब रन बनाते हैं। हालांकि, इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके और पांच गेंदों में सात रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक रन आउट हो गए। शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर कोहली ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट लगाया। गेंद वहां मौजूद फील्ड शाकिब अल हसन के हाथों में गई और उन्होंने शोरिफुल को थ्रो कर कार्तिक को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया। कार्तिक इसके बाद नाखुश दिखे और वह कोहली से भिड़ गए। कार्तिक कोहली की बढ़कर कुछ कहते हुए दिखे।
Dinesh Karthik goes angry on Virat Kohli #indvsbang pic.twitter.com/BdS5IR4fXS
— shavezmalik (@FaizKha20207684) November 2, 2022
दरअसल, कोहली के शॉट पर रन लेने का कॉल खुद कार्तिक का था। हालांकि, इसके बावजूद वह रन आउट होने पर कोहली से नाखुश दिखे। कोहली के रिएक्शन से लग रहा था कि वह कह रहे हों कि इसमें मेरी क्या गलती है। कार्तिक के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम है। यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कार्तिक को स्क्वॉड में नहीं लिया गया है। ऐसे में कार्तिक इस टूर्नामेंट पर प्रभाव डालना चाहते हैं।
भारतीय पारी की बात करें तो केएल राहुल ने 32 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.45 का रहा। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। रोहित दो रन, हार्दिक पांच रन और अक्षर सात रन बनाकर आउट हुए। अश्विन छह गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।