फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Pakistan suffered a major setback Fakhar Zaman out of South Africa match

T20 World Cup: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हुआ यह अनुभवी बल्लेबाज

Wed, 02 Nov 2022 11:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश को भी हराना होगा। इसके अलावा पाकिस्तान की नजर अन्य टीमों के नतीजों पर भी रहेगी।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान इस मैच से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा उनके आगे के मैचों में भी खेलने पर संदेह बना हुआ है। पाकिस्तान टीम के डॉक्टर और पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीब सूमरो ने सिडनी में मीडिया से कहा कि खिलाड़ी और प्रबंधन उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने के जोखिमों से अवगत थे।
विज्ञापन


डॉ नजीब ने कहा, ''हम जानते हैं कि लगभग सात सप्ताह पहले एशिया कप में फखर के घुटने में चोट लगी थी। वह बहादुर खिलाड़ी हैं और टीम में वापस आने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने वापसी की थी। जाहिर है कि किसी भी घुटने की चोट को पूरी तरह ठीक होने में समय लगता है। फखर और टीम ने टूर्नामेंट में आने वाले जोखिमों को समझा और हमने उन्हें दल में शामिल किया। आपने देखा कि उसने पिछले मैच में कैसा प्रदर्शन किया था। दुर्भाग्य से उनकी चोट और बढ़ गई है। हमने उनका स्कैन कराया है, जिसमें कोई नई चोट नहीं आई है।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 2007 की हार से लेकर 2016 में एक रन से जीत तक, ये हैं भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पांच बड़े मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन


फखर ने टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में बल्लेबाजी की है। उन्होंने पर्थ में नीदरलैंड के खिलाफ 20 रन बनाए थे। उन्हें पूरी तरह फिट नहीं होने के बाद टीम में शामिल करने पर पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी टीम की आलोचना की थी। फखर को टूर्नामेंट से ठीक पहले दल शामिल किया था। उनके नहीं होने पर हैदर अली को मौका दिया जा सकता है।


पाकिस्तान की टीम सुपर-12 में तीन में से एक मैच जीती है। उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे ने हराया था। इसके बाद टीम ने वापसी की और नीदरलैंड को हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे दक्षिण अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश को भी हराना होगा। इसके अलावा पाकिस्तान की नजर अन्य टीमों के नतीजों पर भी रहेगी।

ये भी पढ़ें: T20 WC: यात्री ने लाइव मैच के दौरान पायलट से पूछा स्कोर, उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप हो जाएंगे खुश, देखें

पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, खुशदिल शाह, आसिफ अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed