फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN T20: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी जीत, बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को पांच रन से हराया

Wed, 02 Nov 2022 08:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Nov 2022 08:00 PM IST
खास बातें

India vs Bangladesh (IND vs BAN) T20 Match: टी20 वर्ल्ड कप का 35वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में खेला गया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND vs BAN T20 Live Score: India vs Bangladesh T20 World Cup Match Scorecard and Result Adelaide Oval
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:49 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: रोमांचक मैच में जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन बनाए। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 185 रन बनाने थे, लेकिन बारिश के कारण उसे 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। वह 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।

बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। अर्शदीप सिंह ने 14 रन ही दिए। नुरूल हसन सोहान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। उसके चार मैच में छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश चार मैच में चार अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

भारत के लिए मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल सात-सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने पांच और रोहित शर्मा ने दो रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिए।

बांग्लादेश की पारी की बात करें तो लिटन दास ने सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 60 रन बनाए। नूरूल हसन 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। नजमुल हुसैन शान्तो ने 21, शाकिब अल हसन ने 13 और तस्कीन अहमद ने नाबाद 12 रन बनाए। मोसादेक हुसैन ने छह और आफिफ हुसैन ने तीन रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को एक सफलता मिली। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
05:33 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश को 12 गेंद पर 31 रन चाहिए

बांग्लादेश ने 14 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद पर 31 रन चाहिए। नूरूल हसन और तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
05:24 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: हार्दिक को मिली दोहरी सफलता

हार्दिक ने एक ही ओवर में यासिर अली के बाद मोसादेक हुसैन को आउट कर दिया। यासिर अली तीन गेंद पर एक रन बनाकर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। उनके बाद मोसादेक हुसैन तीन गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
05:18 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: शाकिब को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन

अर्शदीप ने 12वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवीं गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को आउट कर दिया। शाकिब छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए। उन्होंने 12 गेंद पर 13 रन बनाए। बांग्लादेश ने 12 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बनाए। उसे अब जीत के लिए चार ओवर में 50 रन चाहिए।
05:14 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्लादेश को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने 12वें ओर की पहली गेंद पर आफिफ हुसैन को आउट कर दिया। आफिफ पांच गेंद पर तीन रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद यासिर अली क्रीज पर आए हैं।
05:13 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश को 30 गेंद पर 52 रन चाहिए

बांग्लादेश ने 11 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 52 रन और बनाने हैं। कप्तान शाकिब अल हसन और आफिफ हुसैन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए विकेट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

बांग्लादेश को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने नजमुल हुसैन शान्तो को 10वें ओवर की पहली गेंद पर आउट कर दिया। शान्तो 25 गेंद पर 21 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद आफिफ हुसैन क्रीज पर आए हैं।
04:55 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: लिटन दास पवेलियन लौटे

बारिश के बाद खेल शुरू होने के तुरंत बाद भारत को बड़ी सफलता मिली। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने डायरेक्ट थ्रो पर लिटन दास को रनआउट कर दिया। लिटन ने 27 गेंद पर 60 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शाकिब अल हसन क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नजमुल हसन शान्तो हैं। बांग्लादेश ने आठ ओवर में एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।
04:51 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी फिर से शुरू

बांग्लादेश की पारी फिर से शुरू हो गई है। लिटन दास और नजमुल हसन शान्तो क्रीज पर आ गए हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन आठवां ओवर लेकर आए हैं। टीम इंडिया को विकेट की आवश्यकता है।
04:45 PM, 02-Nov-2022

IND vs BAN T20 Live: बांग्लादेश को मिला नया लक्ष्य

बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक, बांग्लादेश को 16 ओवर में जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला है। उसने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। ऐसे में उसे अब नौ ओवर में 85 रनों की और जरुरत है। लिटन दास 59 और नजमुल हसन शान्तो सात रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed