फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ZIM vs NED T20: जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, नीदरलैंड ने एडिलेड में पांच विकेट से हराया

Wed, 02 Nov 2022 12:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Nov 2022 12:51 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score (ZIM vs NED) Zimbabwe vs Netherlands T20 World Cup: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला एडिलेड में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 19.2 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND vs BAN T20 Live Score: T20 World Cup India vs Bangladesh Scorecard and Result News Updates in Hindi
जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड - फोटो : T20 World Cup/Twitter

लाइव अपडेट

12:47 PM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे को हराया

नीदरलैंड को सुपर-12 के अपने चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया। सुपर-12 राउंड में उसकी यह पहली जीत है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए मैक्स ओडाड ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा टॉम कूपर ने 32 और वास डी लीड ने नाबाद 12 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगरवा ने दो-दो विकेट लिए।

इस हार के बाद जिम्बाब्वे के चार मैच में तीन अंक हैं। वह एक मैच जीता है और दो हारा है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। जिम्बाब्वे का नेट रनरेट -0.313 है। उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। जिम्बाब्वे को एक मैच अब भारत के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। उसके चार मैच में दो अंक हैं।
12:32 PM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: नीदरलैंड के पांच विकेट गिरे

नीदरलैंड को चौथा झटका ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्स ओडाड को आउट कर दिया। ओडाड ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए। ओडाड के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी आउट हो गए। एनगारवा ने विकेटकीपर चकाबवा के हाथों उन्हें कैच कराया। एडवर्ड्स छह गेंद पर पांच रन ही बना सके।
विज्ञापन
12:27 PM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: नीदरलैंड के तीन विकेट गिरे

जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को दो विकेट और झटक लिए हैं। हालांकि, अब काफी देर हो चुकी है। नीदरलैंड की टीम जीत के करीब है। उसने 14 ओवर में तीन विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। मैक्स ओडाड और बास डी लीड क्रीज पर हैं। टॉम कूपर 29 गेंद पर 33 रन बनाकर जोंगवे का शिकार बन गए। एकरमैन को एनगारवा ने एक रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
12:12 PM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: मजबूत स्थिति में नीदरलैंड की टीम

नीदरलैंड की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसने 12 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। मैक्स ओडाड 38 और टॉम कूपर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी कर ली है। नीदरलैंड को जीत के लिए 48 गेंद पर 35 रन चाहिए।
11:48 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: नीदरलैंड को पहला झटका लगा

जिम्बाब्वे को पहली सफलता ब्लेसिंग मुजरबानी ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीफन मायबर्ग को आउट कर दिया। मायबर्ग सात गेंद पर आठ रन बनाकर रयान बर्ल को कैच थमा बैठे। नीदरलैंड ने छह ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। मैक्स ओडाड 14 और टॉम कूपर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
11:14 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: जिम्बाब्वे की टीम ऑलआउट

जिम्बाब्वे की टीम नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी टीम 19.2 ओवर ही खेल पाई। जिम्बाब्वे के लिए अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा सीन विलियम्सन ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। जिम्बाब्वे के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। ब्रैंडन ग्लोवर, लोगन वान वीक और वास डी लीड ने दो-दो विकेट लिए। फ्रेड क्लासेन को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: सिकंदर रजा आउट

जिम्बाब्वे को सबसे बड़ा झटका बास डी लीड ने दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को आउट कर दिया। रजा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्का लगाया। रजा छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। फ्रेड क्लासेन ने उनका शानदार कैच लिया। रजा के बाद रयान बर्ल भी पवेलियन लौट गए। उन्हें मीकेरेन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रयान ने सात गेंद पर तीन रन बनाए। ल्यूक जोंगवे और रिचर्ड एनगारवा क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे ने 16 ओवर में सात विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
10:36 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: जिम्बाब्वे को लगा पांचवां झटका

जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।13वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम को पांचवां झटका लगा। लोगन वान बीक ने मिल्टन शुंबा को पवेलियन भेज दिया। शुंबा तीन गेंद पर दो रन ही बना सके और स्टीफन मायबर्ग को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद रयान बर्ल क्रीज पर आए हैं। एक छोर पर सिकंदर रजा जमे हुए हैं।
10:27 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: विलियम्स को मीकेरेन ने किया आउट

जिम्बाब्वे को चौथा झटका 12वें ओवर में लगा। वान मीकेरेन ने सीन विलियम्स को मैक्स ओडाड के हाथों कैच कराया। विलियम्स ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मिल्टन शुंबा क्रीज पर आए हैं। सिकंदर रजा 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं। जिम्बाब्वे ने 12 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।
10:02 AM, 02-Nov-2022

ZIM vs NED T20 Live: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। रेजिस चकाबवा 16 गेंद पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें ब्रैंडन ग्लोवर ने एलबीडब्ल्यू किया। जिम्बाब्वे ने छह ओवर में तीन विकेट पर 20 रन बनाए हैं। सीन विलियम्स तीन रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए सिकंदर रजा क्रीज पर आए हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed