{"_id":"598ac6ca4f1c1b56138b46d1","slug":"cm-yogi-launches-online-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को CM योगी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान को CM योगी का तोहफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई), कानपुर के छात्रों को दो नए हॉस्टल और एक एंटी माइक्रोबियल लैब मिला। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों हॉस्टलों का ऑनलाइन शुभारंभ किया। एकेटीयू प्रशासन ने इंस्टीट्यूट को दस करोड़ रुपये कि वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित संस्थान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छात्रों को मिले दो हॉस्टल और लैब
यूपीटीटीआई में 80 छात्रों की क्षमता वाले हॉस्टल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम छात्रावास का नाम दिया गया। इस हॉस्टल के निर्माण में कुल 3.27 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दूसरा 60 छात्रों की क्षमता वाले हॉस्टल को डॉ. सीवी रमण हॉस्टल नाम दिया गया। इसे दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया। मंगलवार को संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक नीलिमा कटियार और विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने नारियल फोड़कर हॉस्टल का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्रो. आभा भार्गव व संचालन प्रो. मुकेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान वित्त अधिकारी रीता सचान, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. आलोक कुमार, प्रो. प्रशांत, महेंद्र उत्तम, अलका अली, अरूण कुमार सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
माइक्रोबियल लैब का भी शुभारंभ
बतौर अतिथि दोनों विधायकों ने कैंपस में एक करोड़ रुपये की लागत से बने माइक्रोबियल लैब का भी शुभारंभ किया। इस लैब में नेचुरल केमिकल तैयार किया जा रहा है। इसके प्रयोग से कपड़ों के जरिए शरीर में होने वाले पसीने और बैक्टिरिया को रोका जा सकता है। इस रिसर्च के लिए एकेटीयू की तरफ से फंड भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के लिए गौरवशाली पल
समारोह को संबोधित करते हुए विधायिका नीलिमा कटियार ने कहा कि यूपीटीटीआई से शहर का नाम दुनिया भर में प्रचलित हो रहा है। यह संस्थान शहर का गौरव है। उन्होंने संस्थान की हर समस्याओं को दूर करने का भी आश्वासन दिया। इंस्टीट्यूट कि प्रो. आभा भार्गव ने संस्थान में चार मंजिल की एकेडमिक बिल्डिंग की डिमांड की। इस पर विधायकों ने सरकार स्तर पर मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया। अभिजीत सिंह सांगा ने भी संस्थान के विकास के लिए हर संभव मदद देने की पेशकश की।
दस करोड़ रुपये देने की घोषणा
लखनऊ में आयोजित समारोह में एकेटीयू प्रशासन ने इंस्टीट्यूट को दस करोड़ रुपये कि वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यह अनुदान इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों को अत्याधुनिक लैब में सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खर्च किया जाएगा।