फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women in the Executive Committee of the non Gazetted Employees Federation

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी में महिलाओं को मिलेंगे इतने फीसदी पद

Sat, 22 Sep 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
women in the Executive Committee of the non Gazetted Employees Federation

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं को 30 फीसदी पद दिए जाएंगे। महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं को उपयुक्त संख्या में प्रतिनिधित्व देना सुनिश्चित कर रहा है। महासंघ फे डरल कमेटी की बैठक 23 सितंबर को बिलासपुर में करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें महासंघ की महिला सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में हिस्सा ले सकें। इस बार महासंघ के फेडरल हाउस के बाद होने वाले चुनाव में महिलाओं को भी बराबर का प्रतिनिधित्व देने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


अभी तक महिलाओं को महासंघ में उपयुक्त प्रतिनिधित्व देने पर कभी विचार नहीं किया गया। इसके प्रदेश कार्यकारिणी में पांच पद देने का फैसला किया है।हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि महासंघ कार्यकारिणी में महिलाओं को कम  से कम तीस फीसदी पद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फार्मूला के अनुसार महिलाओं को पहले चरण में  प्रदेश कार्यकारिणी में पांच पद दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं को महासंघ की अन्य कमेटियों और कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में भी शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed