{"_id":"570d4fa84f1c1b87114a6b7d","slug":"violence-in-jat-reservation-protest-dgp-and-adgp-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलनः हिंसा की आंच में 'झुलसे' डीजीपी-एडीजीपी, हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलनः हिंसा की आंच में 'झुलसे' डीजीपी-एडीजीपी, हटाए गए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 15 Apr 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
yashpal singhal
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाओं के बाद आखिरकार बड़े अफसरों पर गाज गिर ही गई। आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के आरोपों का सामना कर रही प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य पुलिस के डीजीपी यशपाल सिंघल को हटाने के साथ ही उन्हें डीजी जेल का पद सौंपकर किनारे बैठा दिया।
विज्ञापन
सिंघल की जगह पर सरकार ने 1985 बैच के आईपीएस केपी सिंह को राज्य पुलिस प्रमुख का जिम्मा सौंपा है। इसी प्रकार एडीजीपी सीआईडी शत्रुजीत सिंह कपूर को भी बदला गया है। प्रदेश सरकार जहां आंदोलन के दौरान उपद्रव न रोक पाने का आरोप झेल रही है, वहीं मुरथल में महिलाओं से गैंगरेप का मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद सरकार की किरकिरी और बढ़ी है। आखिरकार चौतरफा आरोपों के बीच सरकार ने पुलिस प्रशासन को ही सबसे पहले सुधारने जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन
केपी सिंह राज्य सरकार की ओर से आंदोलन के दौरान अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए गठित गई प्रकाश सिंह कमेटी के भी सदस्य हैं। वे इस समय डीजी क्राइम के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे डीजी पुलिस रिफार्म भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
इस बीच, प्रदेश सरकार ने सीआईडी के एडीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर को भी मौजूदा पद से हटाकर एडीजीपी क्राइम तैनात कर दिया है। आरक्षण आंदोलन के दौैरान प्रदेश के कई भागों में हुई भारी हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल उठाए थे।
इसके साथ ही, सरकार ने भी कई अवसरों पर यह स्वीकार किया कि पुलिस समय रहते उपद्रवियों की योजनाओं का पता नहीं लगा सकी। शत्रुजीत सिंह कपूर के स्थान पर हिसार रेंज के आईजी और 1994 बैच के आईपीएस अनिल कुमार राव को आईजी सीआईडी लगाया गया है।