{"_id":"5b06cdae4f1c1ba56e8b45d0","slug":"varanasi-police-arrest-atm-robber","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशा और जुए के लिए ATM में घुस कर करता था लूटपाट, पुलिस ने दबोच लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा और जुए के लिए ATM में घुस कर करता था लूटपाट, पुलिस ने दबोच लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 24 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
नशा और जुआ के लिए वारदात को देता था अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 से 22 मई के बीच वाराणसी के छह एटीएम में घुसकर और उनके आसपास तमंचा सटाकर लूटपाट करने वाला बदमाश तन्मय राय उर्फ रीशू बुधवार की रात भोजूबीर तिराहा से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गाजीपुर के करंडा के पुरैना के मूल निवासी और शिवपुर के हनुमंत नगर में रहने वाले तन्मय से मिली जानकारी के आधार पर उसके गिरोह के कैंट की ओम नगर कॉलोनी के सूरज और शिवपुर के नरायनपुर के आकाश कुमार गोड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से .32 बोर की पिस्टल-कारतूस, आठ मोबाइल, 19500 रुपये और बाइक बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ 23 मुकदमे दर्ज हैं।
22 मई को पांडेयपुर चौराहा के समीप यूनियन बैंक इंडिया के एटीएम में पहले से मौजूद बदमाश ने रुपये जमा करने गए बैंक मित्र रमेश कुमार से 70 हजार छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर बदमाश फायरिंग कर भाग निकला था।
विज्ञापन
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 22 मई को फायरिंग से पहले बदमाश द्वारा एटीएम से निकाले गए रुपये के आधार पर उसकी शिनाख्त तन्मय के तौर पर हुई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बुधवार की रात तन्मय को और फिर उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।
12वीं फेल ठेकेदार के बेटे तन्मय ने बताया कि स्मैक के नशे और जुआ खेलने के लिए उसे रुपयों की रोजाना जरूरत पड़ती थी। पहले उसने बिहार जाकर पिस्टल खरीदी और फिर सूरज और आकाश को साथ लिया। आकाश यह तस्दीक करता था कि कौन से एटीएम बगैर गार्ड के हैं।
वारदात के दौरान सूरज एटीएम के थोड़ी दूर पर मदद के लिए खड़ा रहता था। तीनों ने 11 मई को शिवपुर और कैंट क्षेत्र से 13500 रुपये व मोबाइल, 18 मई को कैंट क्षेत्र से आठ हजार, 19 मई को शिवपुर क्षेत्र से 20 हजार और 20 मई को कैंट क्षेत्र से 12 हजार रुपये लूटा था।

नशे औैर जुए की लत ने बनाया अपराधी
एटीएम के शीशे पर लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम पर हर हाल में एक गार्ड जरूर हो। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंकों के जिला स्तर के अधिकारियों को पुलिस की ओर से जल्द ही पत्र भेजा जाएगा। एसपी सिटी ने कहा कि इस संबंध में सहयोग न करने वाले बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति की जाएगी।
गिरफ्त में आया बदमाश रीशू 12वीं में फेल होने के बाद रीशू नशाखोरी और जुए की लत के चलते अपराध के दलदल में फंस गया। पहले उसने बिहार जाकर पिस्टल खरीदी और फिर सूरज और आकाश को साथ लिया।
आकाश यह तस्दीक करता था कि कौन से एटीएम बूथ बगैर गार्ड के हैं। वारदात के दौरान सूरज एटीएम से थोड़ी दूरी पर मदद के लिए खड़ा रहता था। बैंक मित्र को लूटने के प्रयास से पहले तीनों ने 11 मई को शिवपुर और कैंट क्षेत्र से 13500 रुपये व मोबाइल, 18 मई को कैंट क्षेत्र से आठ हजार, 19 मई को शिवपुर क्षेत्र से 20 हजार और 20 मई को कैंट क्षेत्र से 12 हजार रुपये लूटे थे।
गैंग की जाएगी पंजीकृत, खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट
एसपी सिटी ने बताया कि एटीएम बूथों से पैसा निकालने वालों को निशाना बनाने वाले बदमाशों की यह गिरोह पंजीकृत की जाएगी। गिरफ्त में आए तीनों बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय, इंस्पेक्टर शिवपुर पवन उपाध्याय, एसआई महमूद आलम अंसारी, अशोक कुमार, अजय यादव व सुरेंद्र और कांस्टेबल रामानंद यादव, धर्मदेव चौहान व अनिल शर्मा को एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये पुरस्कार एसपी सिटी ने दिया।
बताया कि पुलिस टीम को आईजी रेंज और एडीजी जोन भी पुरस्कृत करेंगे। एटीएम बूथों पर गार्डों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंकों के जिला स्तर के अधिकारियों को पुलिस की ओर से जल्द ही पत्र भी भेजा जाएगा।