फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up police now searches 16 oxes who missing 15 year earlier

15 साल पहले कस्टडी से गायब 16 बैलों को अब खोज रही यूपी पुलिस

Tue, 28 Mar 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
up police now searches 16 oxes who missing 15 year earlier
demo pic
15 वर्ष पूर्व वर्ष 2002 में बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे फाटक के पास  एक ट्रक से 16 बछड़ों को पुलिस ने बरामद किया था। जिसमें चार पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। उस दौरान जनपद सीतापुर निवासी पशु व्यापारी अशगर अली ने न्यायालय से ट्रक सहित आरोपी पशु तस्करों को जमानत पर रिहा करा लिया था।
विज्ञापन


मुकदमा के दौरान अशगर अली खान ने न्यायालय को बताया कि ट्रक पर लदे 16 बैल कटने नही बल्कि दादरी मेले में बिक्री के लिए जा रहे थे। न्यायालय ने बदलापुर के थानाध्यक्ष को बैल रिलीज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


किन्तु न्यायालय के आदेश के बावजूद भी पुलिस ने पशु व्यापारी  के पक्ष  में बैल रिलीज नही किया। थक हार कर पशु व्यापारी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने भी पशु व्यापारी के पक्ष में उसके 16 बैलों की वापसी का आदेश प्रभारी निरीक्षक बदलापुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में अब थाना बदलापुर पुलिस गायब बैलों को तलाश रही है।

गौरतलब है कि उस दौरान वर्ष 2002 में तत्कालीन थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बैलों की बरामदगी की थी किन्तु थाने के किसी भी अभिलेख में बैलों का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed