फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died and seven injured in road accident at hamirpur

गहरी खाई में गिरा टिपर, दो की मौत, 7 लोग घायल

Thu, 31 May 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गलोड़ (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, गलोड़ (हमीरपुर) Updated Thu, 31 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
two died and seven injured in road accident at hamirpur

तहसील गलोड कस्बे के अंतर्गत बुधवार को अमरोह-कड़साईं सड़क पर दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार सात अन्य लोग गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान वाहन चालक संजीव कुमार (32) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव चौली, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की पहचान राज किशोर उम्र 22 वर्ष पुत्र जोगिंद्र साहनी, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घायलों में संजय कुमार पुत्र राजकुमार, सरवन कुमार पुत्र जोगिंद्र कुमार, राज कुमार पुत्र मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, सोनी देवी, सीता देवी और एक अन्य मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिपर को सड़क की मरम्मत के लिए क्रशर से सामान ढो रहा था। अमरोह में टिपर गहरी खाई में गिर गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर सड़क भी तंग है। टिपर 10 टायर वाला था।

टिप्पर में सवार थे बिहार के रहने वाले 8 मजदूर

two died and seven injured in road accident at hamirpur

बुधवार सुबह 10 बजे के करीब टिप्पर नादौन से पन्याली सरेड़ी से होता हुआ कडसाई की तरफ जा रहा था। उसमें बिहार के रहने वाले 8 मजदूर सवार थे। इनमें चार ड्राइवर के कैबिन में और 5 लोग टिपर के ऊपर बैठे थे।

जिस जगह पर टिपर नाले में गिरा वहां की गहराई लगभग 80 फुट है। जैसे ही टिप्पर के नाले में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली। वे मौके पर पहुंच गए। साथ लगते अमरोह गांव की महिलाओं ने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और घायलों को बाहर निकाला।

लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया था। घायलों को तुरंत गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इनमें से दो लोग जो ज्यादा घायल थे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत और सात घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed