त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तरफ से ट्रेनों की स्पेशल सौगात
दीपावली और छठ पर घर जाना चाहते हैं और आपको ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। दरअसल, रेलवे की तरफ से चलाई गई सुविधा स्पेशल ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसलिए बिना समय गंवाएं जल्द ही रिजर्वेशन करा लें।
चलाई गईं तीन पूजा स्पेशल
-मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन(09013/14) ट्रेन 6 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन मुंबई से रात 8.35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी, वापसी में सात अक्तूबर को यहां से रात 10.45 बजे चलेगी।
-बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर(09015/16) ट्रेन दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। यह बांद्रा से शाम 5.10 बजे चलकर लखनऊ होते हुए दोपहर 2.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में तीन अक्तूबर को गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।
-बांद्रा टर्मिनल-जम्मूतवी(09021/22) ट्रेन तीन अक्तूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन बांद्रा से सुबह 5.10 बजे चलकर अगले दिन 3.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी, जबकि वापसी में 4 अक्तूबर को रात 11.15 बजे चलेगी।
लखनऊ-मुंबई एसी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए हैं। लखनऊ-मुंबई एसी एक्सप्रेस(02108) के पांच फेरे 28 अगस्त से 25 सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन लखनऊ से शाम 4.20 बजे रवाना होगी।
वहीं, 02107 के फेरे 27 अगस्त से 24 सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। 82901/82902 मुंबई सेन्ट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल साप्ताहिक एसी सुपर 12 फेरे बढ़ाए गए हैं। सुविधा एक्सप्रेस के 12 फेरे व हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस(82301/82302 ) के दस फेरे बढ़ाए गए हैं।
गोरखपुर सिकंदराबाद में अतिरिक्त बोगी
कृषक एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी और राज्यरानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही हैं। 11109 झांसी-लखनऊ जं. इन्टरसिटी एक्सप्रेस(11109) व राज्यरानी एक्सप्रेस(22453) में झांसी से 11 सितंबर से 30 अक्टूबर तक बोगियां बढ़ाई जा रही है।
लखनऊ जं.-झांसी इन्टरसिटी एक्सप्रेस(11110) व राज्यरानी एक्सप्रेस(22454) में 12 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चेयरकार की जगह एसी चेयरकार का कोच लगाया जाएगा।
गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस(12589) में 14 सितंबर से गोरखपुर से और सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस(12590) में 16 सितंबर से सिकन्दराबाद से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।