{"_id":"58e891184f1c1b1a205b589f","slug":"stone-pelting-on-security-personnel-in-kashmir-valley-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव, तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों पर पथराव, तनाव का माहौल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 08 Apr 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
घाटी में पथराव करते युवक
- फोटो : File Photo
श्रीनगर में लोकसभा उपचुनाव के एक रोज पहले कश्मीर के बड़गाम में एक बार फिर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में एक बार फिर सुरक्षाबलों पर पथराव की घटना हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के बड़गाम जिले के बीरवाह में उपद्रवियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि इलाके में शनिवार को कश्मीर लोकसभा उपचुनाव के दौरान ड्यूटी के लिए जा रहे सीआरपीएफ जवानों पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया है।
विज्ञापन
पथराव की घटना के बाद सुरक्षाबलों की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई है। मिली सूचना के मुताबिक इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, साथ ही आसपास के सारे बाजार भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन