फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   spelling mistakes on warning board of traffic police

पुलिस के इस चेतावनी बोर्ड को पढ़कर हंसिएगा नहीं, हेलमेट पहनिए

Fri, 25 May 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 May 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
spelling mistakes on warning board of traffic police
यातायात पुलिस का चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
आगरा में यातायात पुलिस की तरफ से हरीपर्वत चौराहा पर लगवाए गए इस चेतावनी बोर्ड को देखकर लोग हंसे बिना नहीं रह पाते हैं। हालांकि इसका मकसद लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। 
विज्ञापन


इस चेतावनी बोर्ड में लिखे शब्दों में गलतियां इतनी हैं कि हंसी रोके नहीं रुकती। दोपहिया की जगह दापहिया लिखा है। वाहन की जगह बहान और अपराध की जगह अपराद। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पुलिस वाले भी इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसका साक्ष्य है बगैर हेलमेट के बाइक पर चलता यह दरोगा। इसका किसी ने चालान भी नहीं काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

spelling mistakes on warning board of traffic police
बिना हेलमेट के बुलेट पर सवार - फोटो : अमर उजाला
आप इन शब्दों की त्रुटियों पर नहीं जाइए। पुलिस ने सही शब्द लिखे हैं या गलत, दरोगा ने सिर पर हेलमेट लगाया है या नहीं, इनसे फर्क नहीं पड़ता। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए है।

हेलमेट पहने बगैर वाहन चलाना जान जोखिम में डालने जैसा है। पुलिस चालान काटे या न काटे, अगर हादसा हुआ, तो जान हेलमेट ही बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed