फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Software engineer died after falling from a heritage building in Ajanara

अजनारा हैरिटेज में बिल्डिंग से गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Sat, 14 Jan 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 Jan 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Software engineer died after falling from a heritage building in Ajanara
गौरव, जिसकी अजनारा बिल्डिंग से गिरकर मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला

बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिहायशी सोसायटी में गिरने से मौत हो गई। हादसा सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हैरिटेज सोसायटी में गुरुवार रात हुआ। युवक किस मंजिल से और कैसे गिरा है ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना सेक्टर-49 पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से भरतपुर राजस्थान निवासी गौरव श्रोतिया (27) सेक्टर-25ए स्थित एडोब कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। गौरव नोएडा के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी के आई टॉवर में 17वीं मंजिल पर अपने दो दोस्तों साहिल व प्रशांत के साथ रहता था।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब दस बजे गौरव सेक्टर-74 अजनारा हैरीटेज सोसायटी के ए टॉवर से गिरा था। गौरव के गिरने की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर गौरव ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव के गले में एडोब का पहचान पत्र था, जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने एडोब कंपनी के एचआर विभाग से उसके बारे में जानकारी लेकर साथ रहने वाले दोस्तों और परिजन को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर गौरव के परिजन नोएडा पहुंचे।

ए टॉवर का सीसीटीवी नहीं चल रहा था, शराब के नशे में था गौरव

Software engineer died after falling from a heritage building in Ajanara
ajnara building - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार जिस सोसायटी में हादसा हुआ उसके ए टॉवर का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था। इस वजह से ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि गौरव किस मंजिल से गिरा है।

शुरूआत में पुलिस को लगा कि गौरव दूसरी या तीसरी मंजिल से गिरा होगा। जांच में शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि गौरव सोसायटी में अपने साथ काम करने वाली एक लड़की से मिलने आया था। वो दो अन्य लड़कियों के साथ ए टॉवर में ही छठवीं मंजिल पर रहती है। तीनों लड़कियां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हादसे के वक्त फ्लैट में दो लड़कियां ही मौजूद थीं।

थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह भड़ाना के अनुसार मामले में लड़कियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि गौरव ऑफिस के बाद शराब के नशे में मिलने उनके फ्लैट पर पहुंचा था। नशे में होने के कारण लड़कियों ने दरवाना नहीं खोला।

साथ काम करने वाली लड़की ने सोसायटी में ही रहने वाली अपनी एक सीनियर को भी फोन कर गौरव के नशे में फ्लैट पर आने की सूचना दी थी। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता है। ऊंचाई से गिरने की वजह से गौरव का हाथ टूट गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed