J&K: हाजिन में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षआ बलों को ठिकाने की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकानें में से ऐके-47 की 5 मैगजीन, 4 ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट व अन्य कई हथियार बरामद किया है।
शोपियां के कई गांवों मेें चला कासो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कई गांवों में कासो चलाया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को शोपियां में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर कई गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाया है।
हालांकि अब तक किसी आतंकी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि इसके पहले भी सुरक्षा बलों ने इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया था लेकिऩ आतंकियों का कोई सुराग न मिल पाने के कारण उसे स्थागित करना पड़ा था।