फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sanjay singh reaction hardeep kingra audio clip, sanjay singh, aam aadmi party, bhagwant maan

संजय सिंह बोले, घोटाले के आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा

Fri, 02 Sep 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
sanjay singh reaction hardeep kingra audio clip, sanjay singh, aam aadmi party, bhagwant maan
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने हरदीप किंगरा के आरोपों का खंडन करते हुए उनपर मानहानि का केस करने की बात कही है।
विज्ञापन


संजय सिंह कहते हैं कि किंगरा विरोधियों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उनका मकसद आप की छवि खराब करना है। उनपर चंदे के घोटाले के सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कभी एक भी पैसा नहीं लिया। अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हुआ तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

सांसद भगवंत मान ने कहा कि किंगरा जैसे लोग टिकट के लालच में आप में घुसे थे। वह जिस कथित ऑडियो की बात कर रहे हैं, पार्टी उसे नजरंदाज नहीं करेगी क्योंकि 'आप' में भ्रष्टाचार की शून्य सहनशीलता है। ऑडियो टेप की आवाज की जांच कराई जाएगी। साथ ही त्रिखा पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, सुरिंदर अरोड़ा ने कहा कि किंगरा के आरोप झूठे हैं, वह मानहानि का केस करेंगे। छह लाख में से एक लाख का दान चेक से था, बाकी छोटी-छोटी राशि थीं। सारी रकम आप का दान में जमा कराई गई थी। एक-एक पैसे का हिसाब है। आशुतोष के नाम पर जिस फंड की बात की गई है उसकी भी पूरा हिसाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed