{"_id":"597dc3264f1c1bb5798b45b4","slug":"samajwadi-party-leader-shivpal-yadav-may-join-nda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाद यूपी की सियासत में आ सकता भूचाल, एनडीए में शामिल हो सकते हैं शिवपाल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के बाद यूपी की सियासत में आ सकता भूचाल, एनडीए में शामिल हो सकते हैं शिवपाल!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
मुलायम और शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में बड़े दिनो से एक अजीब सी खामोशी छाई थी। मानों जैसे तू्फान या किसी बवंडर के आने से पहले की शांति हो। हलचल से प्रतीत भी हो रहा है कि जल्द ही कोई सियासी तूफान उठ खड़ा होने वाला है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'इंडिया टुडे' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी भूचाल आता दिख रहा है...
इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि समाजवादी पार्टी के दो और बसपा के एक विधायक के इस्तीफे के बाद अब सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बात से खुद शिवपाल सिंह यादव ने साफ इंकार किया है। उन्होंने ये कहा है कि ये प्रायोजित खबरें हैं।
इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया है शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ विकल्पों को लेकर चर्चा भी की है। इंडिया टुडे ने सुत्रों के हवाले से यह भी लिखा है कि कोई एक 'युवा यादव' नीतीश कुमार की पार्टी जेडी-यू में शामिल हो सकता है और एनडीए का हिस्सा बन सकता है। साथ ही यह भी बताया है कि शिवपाल पहले ही कुछ जेडी-यू नेताओं के साथ इस संबंध में बातचीत कर चुके हैं।

अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के दो एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जबकि एक अन्य एमएलसी मधुकर जेटली के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें तेज हैं। जेटली शिवपाल खेमे के माने जाते हैं और आज दोनों के बीच मुलाकात भी हुई है।
इन इस्तीफों के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी राजनीति की नैतिकता को ताक पर रख कर अलोकतांत्रिक आचरण कर रही है। बीजेपी बिहार, गुजरात, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर दलबदल करा रही है।