फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Case of negligence in smart city plan: FIR will be registered against another company divisional commissioner gave strict instructions

स्मार्ट सिटी योजना में लापरवाही का मामला: एक और कंपनी पर दर्ज होगी एफआईआर, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Wed, 11 May 2022 12:26 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 May 2022 12:26 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी योजना तहत चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आई है। कमिश्नर ने इस मामले में कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Case of negligence in smart city plan: FIR will be registered against another company divisional commissioner gave strict instructions
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहीं परियोजनाओं पर कार्यदायी संस्थाएं लगातार मनमाने तरीके से कार्य कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महानगर में सीवर लाइन डालने का कार्य कर रही गाजियाबाद की जेएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड इसमें लापरवाही बरत रही है। 

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और नगर विधायक को कई खामियां मिलीं। इससे नाराज मंडलायुक्त ने जेएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

 
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त लोकेश एम. ने मंगलवार को नगर विधायक राजीव गुंबर, स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी/मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम और जल निगम के अधिशासी अभियंता रुचिन यादव के साथ सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घंटाघर से कुतुबशेर की ओर मार्ग पर कार्यदायी संस्था जेएसपी प्रोजेक्टस लिमिटेड द्वारा डाली जा रही गहरी सीवर लाइन के कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई। जिस स्थल पर सीवर का कार्य पूर्ण हो गया उस स्थल पर मिट्टी को समतल कर चलने योग्य नहीं बनाया गया है, जिससे नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें: सीएम का मेरठ दौरा: मुख्यमंत्री योगी बोले- ऐसे लोगों से सावधान रहिए जो हमें आज भी बांटना चाहते हैं, ये था पूरा कार्यक्रम

इसके अतिरिक्त उक्त मार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात संचालन में असुविधा हो रही है। नगर आयुक्त को अस्थायी अतिक्रमण, ठेले एवं ढाबे आदि को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, साथ ही उक्त मार्ग पर जितनी लंबाई तक सीवर का कार्य पूर्ण हो चुका है, उतनी लंबाई पर यातायात आवागमन योग्य बनाने को कहा। थाना कुतुबशेर से रायवाला मार्केट का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर भी सीवर लाइन के डालने का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद है। कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य बेहद धीमी गति से भी किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें

तमाम खामियों पर मंडलायुक्त ने जेएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मार्गों पर सीवरेज निर्माण का कार्य चल रहा है वहां पर तीन शिफ्टों में दिन-रात कार्य कराते हुए कार्य को तत्परता से उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed