{"_id":"57d845904f1c1b932cd4859b","slug":"road-jam-for-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से बिजली समस्या से परेशान शहर के वार्ड नंबर तेरह के लोगों का गुस्सा मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने कठुआ-हटली मोड़ मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि बार-बार विभाग से कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करने की वजह से ही उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल निशा देवी, विमला देवी, सुदेश बाला ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वार्ड तेरह के तालाब मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या चल रही थी।
विज्ञापन
लोगों ने लाइनमैन को इस बारे में बताया तो उसे समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों से बात की गई। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही, लेकिन पिछले पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब हो गया है और विभाग की ओर से किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
जब वर्कशाप में इस संबंध में कहा गया तो उन्होंने कहा कि दो दिन बाद ट्रांसफार्मर भेज दिया जाएगा, लेकिन पांच दिन होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों में शामिल बच्चों ने कहा कि उन्हें बिना बिजली के पढ़ने में भारी दिक्कत होती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह हाईवे जाम करेंगे। वहीं हटली चौकी प्रभारी ने लोगों की बात विभागीय अधिकारी से करवाने और बुधवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों ने मार्ग यातायात के लिए बहाल किया।