Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सत्या गांव से रामनगर रूट पर एक सप्ताह से यातायात व्यवस्था बेहाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। सत्या गांव से रामनगर की ओर आने वाले यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह से मेटाडोर और ऑटो चालकों पर रास्ते में पड़ने वाले गांवों के यात्रियों को वाहनों में नहीं बैठाने के आरोप लग रहे हैं। इसके चलते डला, जंदराड़ी और थपलाल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रामनगर पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है। वाहन सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार, जीत कुमार, भाग अली, जुबा, रशीद, नीलम देवी, गीत देवी, अनु देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सत्या गांव से रामनगर की ओर आने वाली यात्री मेटाडोर और ऑटो रास्ते में पड़ने वाले गांवों के यात्रियों को बैठाने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे रामनगर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को रुकने का इशारा करते हैं तो चालक उन्हें नजरअंदाज कर आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन

इस कारण विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूध बेचने वालों सहित जरूरी काम से रामनगर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को मजबूरन पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि यात्री वाहन चलने के बावजूद यदि स्थानीय लोगों को उनमें जगह नहीं मिलती तो परिवहन सुविधा का क्या लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित परिवहन विभाग और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि चालक निर्धारित मार्ग पर यात्री वाहन चला रहे हैं तो उन्हें रास्ते में पड़ने वाले गांवों के यात्रियों को भी नियमानुसार सुविधा देनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपनी मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से यात्री वाहनों की नियमित जांच करवाने और यात्रियों को राहत दिलाने की अपील की है।


सत्या से रामनगर के बीच चलने वाले यात्री वाहनों में डला, जंदराड़ी और थपलाल के लोगों को जगह नहीं मिलने का मामला ग्रामीण परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें रोजमर्रा के काम, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए रामनगर पहुंचना पड़ता है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए पैदल सफर करना और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर यात्री वाहन गुजरने के बावजूद यदि स्थानीय लोगों को उनमें बैठने की सुविधा नहीं मिलती तो यह गंभीर समस्या है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग शिकायत पर कब कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को नियमित यातायात सुविधा कब उपलब्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed