{"_id":"6b04981409420feae50efa4e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-143254-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के कुल 1068 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह प्रत्येक विद्यार्थी को चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के तहत जम्मू संभाग के समर जोन क्षेत्रों के विद्यार्थी मार्च-अप्रैल 2027 में होने वाली आठवीं की वार्षिक परीक्षा के आधार पर पात्र होंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सातवीं कक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। हालांकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
योजना का लाभ केवल जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी विद्यार्थी उठा सकते हैं, जो किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हों। इसके अलावा विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ जम्मू-कश्मीर सरकार की निर्धारित आरक्षण नीति के अनुसार दिया जाएगा। पहले से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आधार से जुड़े बैंक खाते के साथ वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवा चुके विद्यार्थी, जहां लागू हो, अपना ओटीआर भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दो परीक्षाओं के आधार पर होगा चयन
छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को दो परीक्षाएं पास करनी होंगी। इनमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट और स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह न्यूनतम सीमा 32 प्रतिशत रखी गई है। दोनों पेपर 90-90 अंकों के होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए भी जरूरी शर्तें
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति कक्षा नौवीं से 12वीं तक चार वर्षों के लिए मिलेगी। हालांकि इसे जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं में कम से कम 55 प्रतिशत और कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को इसमें पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं कक्षा में पहली बार में ही अगली कक्षा में पदोन्नति प्राप्त करनी होगी।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
विद्यार्थी आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जेकेबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र पर संबंधित स्कूल के प्रमुख के हस्ताक्षर और सत्यापन जरूरी होंगे। इसके साथ सातवीं कक्षा की अंकतालिका, आय प्रमाणपत्र, लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र और 60 रुपये की फीस जमा करवाने की बैंक पे-इन स्लिप लगानी होगी।
सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 नवंबर तक पहुंचना चाहिए। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को आवेदन संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारियों के पास जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल शिक्षा अधिकारी सभी आवेदन और उनका डाटा हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे।
कोट
एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखने में काफी मददगार साबित हो सकती है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को इस योजना की जानकारी देने के लिए सभी स्कूलों के प्रमुखों और जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों के आवेदन करवाना सुनिश्चित करें।
-सुनील खजूरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी।