सेना के सर्च आपरेशन के बाद पस्त हुए कश्मीर में आतंक के हौसले, भूमिगत हुए कई आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के सफाये के लिए दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के 20 गांवों में 4000 जवानों की मदद से 26 साल बाद चलाए गए सबसे बड़े सर्च आपरेशन के बाद आतंकी भूमिगत हो गए हैं। खासकर वायरल वीडियो में दिखने वाले आतंकियों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ले ली है।
आपरेशन के बाद आतंकियों ने मुखबिरों को धमकी देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी शोपियां तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। हालांकि, वीरवार को आठ घंटे तक चले आपरेशन में कोई कामयाबी सुरक्षा बलों को नहीं मिली थी।
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि शोपियां जैसे आपरेशन इनपुट्स के आधार पर चलते रहते हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। सुरक्षा बलों के आपरेशन के बाद शोपियां से भागकर आतंकियों के दक्षिणी कश्मीर के आसपास के जिलों में शरण लेने की सूचना है।
आतंकियों की मौजूदगी पर सर्च आपरेशन
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से इन आतंकियों के बारे में इनपुट्स जुटाए जा रहे हैं। साथ ही इनके मददगारों की भी तलाश की जा रही है। बताते हैं कि इस संबंध में कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर्स से भी पूछताछ की जा रही है। बैंक लूट मामले में भी शामिल रहे आतंकियों की तलाश की जा रही है।
दक्षिणी कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं तथा आतंकियों की मौजूदगी बढ़ जाने के बाद आपरेशन क्लीन स्वीप शुरू किया गया है। इसके तहत दक्षिणी कश्मीर के प्रत्येक जिले में घर-घर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
आतंकियों की मौजूदगी पर सर्च आपरेशन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि सर्च आपरेशन में कोई भी आतंकी नहीं मिला। इसके बाद आपरेशन बंद कर दिया गया।