{"_id":"5c1deca1bdec2256f87b2c18","slug":"rahul-gandhi-returned-back-to-delhi-from-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में राहुल ने कांग्रेस नेताओं से बनाए रखी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में राहुल ने कांग्रेस नेताओं से बनाए रखी दूरी
Sat, 22 Dec 2018 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद शिमला में तीन दिन तक चुनावी थकान मिटाने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। राहुल गांधी के साथ प्रियंका वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और फिर वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। राहुल गांधी का यह निजी दौरा था। वे निजी आलीशान होटल में ठहरे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से भी दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन
राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ गए। इससे पहले वे करीब 12 बजे प्रियंका वाड्रा के साथ छराबड़ा में बनाए जा रहे उनके आशियाने में गए थे। राहुल गांधी प्रियंका के नए मकान की सुंदरता और लोकेशन से काफी प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रियंका के मकान की तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं। छराबड़ा में वे करीब 15 मिनट तक रुके।
विज्ञापन
इस दौरान प्रियंका ने घर की साजसज्जा में लगे कामगारों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बताया जा रहा है कि प्रियंका वाड्रा का घर लगभग तैयार हो चुका है। इन दिनों मकान के अंदर सोफों पर कपड़ा चढ़ाने का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त प्रियंका के मकान के कमरों की दीवारों से मैच करते परदे भी तैयार कराए जा रहे हैं। इन सोफों और परदों के तैयार होने के साथ ही मकान काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन