फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   radha soami beas punjab solar plant, radha soami beas, punjab govt, solar plant, social media

सोशल मीडिया पर छाया विश्व का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट

Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
radha soami beas punjab solar plant, radha soami beas, punjab govt, solar plant, social media
राधा स्वामी ब्यास पंजाब सोलर प्लांट - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब सरकार की ओर से एक छत पर स्थापित किए गए विश्व के सबसे बड़े सौर ऊर्जा प्लांट को सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा मिली है। ट्विटर पर वर्ल्ड लार्जेस्ट सोलर रूफ टाप हैशटैग को एक ही दिन में 61000 ट्वीट मिले हैं। इसके अतिरिक्त यह प्रोजेक्ट फेसबुक पर भी यह छाया रहा। 17 मई को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अक्षय ऊर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ 11.5 मेगावाट की क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े सोलर प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया था।
विज्ञापन


यह प्लांट राधा स्वामी सत्संग ब्यास एजूकेश़नल एंड इन्वायरमेंटल सोसायटी की ओर से पंजाब सरकार की सहायता से 82 एकड़ में 139 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही जानकारी ट्विटर पर डाली गई तो 30 देशों के लोगों ने इसको री-ट्वीट किया। एक ही दिन में यह संख्या 61000 तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि ट्विटर ट्रेंड वर्ल्ड लर्जेस्ट सोलर रूफ टाप में 13 करोड़ लोगों ने दस्तक दी और इस जानकारी को पढ़ा तथा अन्य से साझा भी किया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से किए गए ट्वीट में से पांच को केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने री-ट्वीट किया और पंजाब के  इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फेसबुक पर भी पंजाब की यह प्राप्ति तीसरे स्थान पर रही। इस पोस्ट को सभी अक्षय ऊर्जा संस्थानों तथा ऊर्जा बचत से जुड़ी कंपनियों ने री-ट्वीट किया और फेसबुक पेज़ पर अपने विचार सांझे किए। सरकार के इस प्रयास ने राज्य को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से स्वच्छ और प्रदूषण रहित बिजली पैदा होगी, जो कि 8000 घरों की बिजली मांग को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed