{"_id":"5a9e4dcf4f1c1be13b8b6560","slug":"protest-of-sp-and-bsp-leaders-in-legislative-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने विपक्ष को दी चेतावनी, कहा-देश तोड़ने वालों को हम तोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने विपक्ष को दी चेतावनी, कहा-देश तोड़ने वालों को हम तोड़ देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा मुलामस सिंह यादव को रावण और मायावती को शूर्पणखा कहे जाने से गुस्साए सपा और बसपा नेताओं ने मंगलवार को विधान परिषद में खूब हंगामा काटा। इसके चलते सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्रवाई शुरू होने के बाद सीएम योगी ने विपक्ष को चेतावनी दी कि देश तोड़ने वालों को हम तोड़ देंगे।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और बसपा नेता नारेबाजी कर नंद गोपाल को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने नंदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की मांग की। विपक्ष ने कहा कि भगवा सिर्फ देश को तोड़ने का काम कर रहा है।
नंदी की बर्खास्तगी पर अड़े विपक्षी नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे तो सभापति ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा लेकिन जब वे नहीं माने तो विधानसभी की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

जबरन लोकतंत्र नहीं चलाया जा सकता: योगी
विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की आड़ में हंगामा करना सही नहीं है। जबरन लोकतंत्र नहीं चलाया जा सकता। योगी ने कहा कि जो लोग देश तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं, वे ये जान लें कि भारत अखंड था और रहेगा। लेकिन हां, भारत तोड़ने वालों को हम तोड़ देंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया ने हमारा काम देखा लेकिन विपक्ष ने तो सच्चाई नहीं स्वीकारने की कसम खा रखी है। सीएम के इस बयान के बाद सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
इससे पहले कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण करना सरकार की प्राथमिकता में है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।