फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem in fire brigade department

भगवान भरोसे है फायर एंड इमरजेंसी विभ्ााग

Mon, 04 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 04 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
problem in fire brigade department
थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड - फोटो : Bureau
अप्रैल महीना शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं भी शुरू हो चुकी है। मार्च केे अंतिम दिनों में और अप्रैल के शुरूआत में ही अब तक दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही घटनाएं शहर से कुछ दूरी पर ही घटित हुई हैं। लेकिन अगर यही घटनाएं शहर के बाहर या फिर किसी पहाड़ी इलाके में होती तो फायर एंड इमरजेंसी विभाग के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों की बात करें तो हर साल जिले में सौ से अधिक आगजनी की घटनाएं होती ही हैं। इनमें हर वर्ष लाखों का नुकसान भी होता है, लेकिन अब तक जिला में इन आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग के पास ठोस और कारगर सुविधा मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


स्टाफ की कमी के साथ-साथ वाहनों की संख्या और पहाड़ी इलाकों में कोई भी फायर स्टेशन न होने के कारण विभाग के लिए हर साल गर्मी का मौसम नागवार ही गुजरता है। पहाड़ी इलाकों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था राम भरोसे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला की बात करें तो कठुआ और हीरानगर सब डिवीजन में ही फायर स्टेशन हैं, लेकिन यहां भी स्टाफ और वाहनों की कमी होने के कारण हाल बेहाल ही है। बात कठुआ सब डिवीजन की करें तो जिला मुख्यालय पर ही स्टाफ की कमी विभाग के लिए परेशानी का सबब है।

तीन फायर टेंडर के साथ साथ एक छोटा वाहन और एक पंप सेट तो विभाग के पास हैं, लेकिन स्टाफ संख्या केवल सोलह है। ऐसे में हर फायर टेंडर के साथ छह लोगों की टीम भी पूरी नहीं हो पाती। एक साथ अगर कहीं दो फायर टेंडर आग बुझाने के लिए चले गए तो पीछे केवल तीन कर्मचारी ही बच जाएंगे। जिनके सिर पर एक फायर टेंडर और एक छोटे वाहन के साथ-साथ पंप सेट को चलाना होगा।


वहीं अगर हीरानगर की बात करें तो यहां पर स्टाफ तो पूरा है, लेकिन फायर टेंडर केवल एक    ही है। पूरे हीरानगर सब डिवीजन की बात करें तो अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर डिंगा अंब जो बिलावर के साथ लगता है, तक का क्षेत्र है एक फायर टेंडर के सहारे है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed