फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   press conference of shrikant sharma in lucknow

मंत्री ने सुनाया सीएम योगी का फरमान, रिहायशी इलाकों में न बिक पाएगी शराब

Fri, 07 Apr 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Apr 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
press conference of shrikant sharma in lucknow
श्रीकांत शर्मा
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सुबह मीडिया से बात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री ने सीएम की भावी योजनाओं का खुलासा किया और सूबे के सुनहरे भविष्य की बात की। उन्होंने यूपी में बिजली आपूर्ति से लेकर शराब के ठेकों के मुद्दे पर मीडिया के सवालों के खुलकर जवाब दिए। 
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा ने कहा, सीएम योगी का सपना है क‌ि हर नागर‌िक, गरीब और क‌िसान को 2018 तक ब‌िजली म‌िले, हम उनके ये सपना पूरा करेंगे। श्रीकांत लखनऊ के शक्त‌िभवन में आयोज‌ित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे।  उन्होंने कहा, अभी तक सरकारें टाइम काटती रही हैं लेक‌िन हम हर नागर‌िक तक 24 घंटे ‌ब‌िजली पहुंचाने का काम करेंगे। शर्मा ने बताया क‌ि पावर फॉर ऑल म‌िशन पूरा करने के ल‌िए 14 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ करारा क‌िया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम प्रयास करेंगे क‌ि जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली ‌मिले और हर घर और खेत को सस्ती बिजली मिले। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आद‌ित्यनाथ योगी ने जो लक्ष्य तय किया है उस लक्ष्य को समय से पहले पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत ने कहा, उपभोक्ता जब कनेक्शन लेने जाता है तो उसके साथ अब तक दुर्व्यवहार होता रहा है, हम कोश‌िश करेंगे क‌ि अब ऐसा न हो और उन्हें सम्मान म‌िले। श्रीकांत शर्मा ने ये भी कहा क‌ि बिजली चोरी के ल‌िए सख्त कानून बनेंगे। उन्होंने कहा, बिजली चोरी को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा और गुजरात की तर्ज पर कानून बनेगा। चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अलग थाने बनाने की योजना है।


शराब ठेकों के विरोध में हो रही तोड़फोड़ के बार में शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का आदेश है कि शराब के ठेकों का विरोध कर रहे लोग आगजनी और तोड़फोड़ न करें बल्क‌ि कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुने।

शर्मा ने कहा, आबादी क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब के ठेके सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हैं।

उन्होंने बताया क‌ि सीएम का आदेश है क‌ि जली फसल से प्रभावित किसानों को सात दिन के अंदर मुआवजा न मिलने पर डीएम के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed